एक्सप्लोरर

Train/Flights Schedule Today: कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें रद्द, बर्फबारी से सड़कों पर यातायात में रुकावट

कोरोना वायरस के संकट के कारण देश में पहले से ही कई ट्रेनें रद्द थी. वहीं अब ठंड के कारण भी ट्रेनों पर असर पड़ा है. देश में कोहरे के कारण आज कई ट्रेनों को रद्द किया गया है.

नई दिल्ली: देश के कई राज्य शीत लहर की चपेट में है. वहीं ठंड के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है. देश के कई इलाकों में कोहरा भी काफी बढ़ गया है, जिसके कारण विजिबिलिटी में भी कमी देखने को मिल रही है. वहीं कम विजिबिलिटी और खराब मौसम के कारण यातायात पर काफी असर देखने को मिला है. इसके कारण कई ट्रेनों और फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.

कोरोना वायरस के संकट के कारण देश में पहले से ही कई ट्रेनें रद्द थी. वहीं अब ठंड के कारण भी ट्रेनों पर असर पड़ा है. देश में कोहरे के कारण आज कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. आज देश में 16 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. कौनसी ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, इसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें. वहीं आज 6255 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है. इसके अलावा 17 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. कौनसी ट्रेनों को रद्द किया गया है, इसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

फ्लाइट्स पर असर

इसके अलावा उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं. विमान कंपनी स्पाइसजेट का कहना है कि कम विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु, धर्मशाला और जम्मू की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में यात्री यात्रा से पहले अपने फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. बर्फबारी के कारण कई जगहों पर सड़कों पर आवाजाही ठप्प हो गई है. जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है.

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई है. उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में दो इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में और मध्य कश्मीर के सोनमर्ग में एक-एक इंच बर्फबारी दर्ज की गई. गुरेज में तीन इंच बर्फबारी हुई. इसके अलावा जम्मू क्षेत्र के भी कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है. वहीं श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर जवाहर टनल के आसपास के इलाके में दो इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है. इस राजमार्ग पर अस्थायी रूप से यातायात बाधित हो गया था. कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात रोका गया था लेकिन बर्फ साफ करने के बाद गाड़ियों को जाने की इजाजत दे दी गई.

यह भी पढ़ें: कारगिल: माइनस 25 डिग्री तापमान में 103 घरों को किया गया रोशन, हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी कमजोर न कर सकी हौसले Viral Video: ठंड से जमी झील में फंसा हिरण, अनोखे तरीके से बचाने का वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget