एक्सप्लोरर

Train/Flights Schedule Today: घने कोहरे के कारण यातायात पर असर, देरी से उड़ रही फ्लाइट्स

दिल्ली में आज घना कोहरा देखने को मिला है. जिसके कारण दिल्ली आने वाली और दिल्ली से जाने वाली कम से कम चार फ्लाइट्स देरी से हैं. वहीं कम से कम एक उड़ान को रद्द कर दिया गया है.

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई इलाकों में आज घने कोहरे की चादर देखने को मिली है. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी देखने को मिली है. जिसके कारण यातायात पर काफी असर पड़ा है. देश की राजधानी दिल्ली में भी आज घना कोहरा छाया है. जिसके चलते सड़कों पर यातायात धीमा हो गया है. वहीं ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है.

दिल्ली में आज घना कोहरा देखने को मिला है. जिसके कारण दिल्ली आने वाली और दिल्ली से जाने वाली कई फ्लाइट्स देरी से उड़ रही हैं और कई फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट का कहना है कि घने कोहरे के कारण केवल CAT IIIA और CATIII B एयरक्राफ्ट और पायलट ही काम कर सकते हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. वहीं विमान कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि खराब मौसम के कारण दरभंगा, कानपुर, सूरत, वाराणसी और दिल्ली की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

ट्रेनों पर भी असर

इसके अलावा खराब मौसम का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है. देश में कोरोना के कारण पहले से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं अब खराब मौसम और अन्य कारणों के वजह से भी आज कई ट्रेनों रद्द हैं. देश में आज 5697 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है. इसके अलावा 10 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. किन-किन ट्रेनों को रद्द किया गया है, इसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर में कोहरा छाया हुआ है और इन जगहों पर जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है. जीरो विजिबिलिटी होने के कारण सड़कों पर यातायात में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इसी तरह की कोहरे की स्थिति 17 जनवरी की सुबह भी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: पहले बर्फबारी की मार और अब ठंड ने लद्दाख की जिंदगी को किया बुरी तरह प्रभावित देखें तस्वीरें: कड़ाके की ठंड में डल झील बनी क्रिकेट की पिच, बच्चों ने जमकर लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बंगाल सरकार का फैसला, नई जांच के आदेश
RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बंगाल सरकार का फैसला, नई जांच के आदेश
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget