एक्सप्लोरर

बड़ी खबरें | देश के चार राज्यों में बर्ड फ्लू से हड़कंप, देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार

चार राज्यों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई. जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में अलर्ट जारी कर दिया गया है. हिमाचल, एमपी, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू फैल गया है. देश में पिछले 24 घंटों में 264 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना के 18 हजार 88 नए मामले सामने आए हैं. देश में अबतक इस महामारी की वजह से एक लाख 50 हजार 114 लोग दम तोड़ चुके हैं.

1. देश के सात राज्यों में पक्षियों की मौत से हड़कंप मच गया है. चार राज्यों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई. जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में अलर्ट जारी कर दिया गया है. हिमाचल, एमपी, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू फैल गया है. कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में भी पक्षियों की मौत से लोग सहम गए हैं. केरल में बर्ड फ्लू को आपदा घोषित किया गया है. https://bit.ly/3bbiqdt

2. देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पहुंच गया है. देश में पिछले 24 घंटों में 264 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना के 18 हजार 88 नए मामले सामने आए हैं. देश में अबतक इस महामारी की वजह से एक लाख 50 हजार 114 लोग दम तोड़ चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 21 हजार 314 लोग ठीक हुए हैं. https://bit.ly/3npp4zm

3. लंबे समय से चल रहे विवादों के बीच आखिरकार पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की किताब 'द प्रेसीडेंशियल ईयर्स' प्रकाशित हो गई. किताब में दिवंगत राष्ट्रपति ने सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं का जिक्र करते हुए कई चौंकाने वाली बातें लिखी हैं. उन्होंने कांग्रेस को लेकर लिखा है कि अब इस पार्टी का करिश्माई नेतृत्व को चुका हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिखा कि उन्हें अपने से पहले के प्रधानमंत्रियों से सीखना चाहिए. https://bit.ly/2LsZxHS

4. संसद के बजट सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी को समाप्त होगा. बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा. सत्र के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से ध्यान दिया जाएगा. https://bit.ly/2XefUuL

5. लगातार 29 दिन की ब्रेक के बाद देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है. पेट्रोल के दाम में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और दिल्ली में इसके दाम 26 पैसे बढ़कर 83.97 रुपये पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा डीजल की बात करें तो ये 25 पैसे महंगा होकर 74.12 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचा है. देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल के दाम में 24 से 26 पैसे और डीजल के दाम में 24 से 27 पैसे तक बढ़े हैं. https://bit.ly/359xjsX

अन्य छोटी बड़ी ख़बरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
वॉटर मेट्रो की सुविधा जल्द, ग्लोबल मैरिटाइम पावर बनने की राह पर भारत, 2047 तक टॉप-5 शिपबिल्डिंग देशों में शामिल होने का लक्ष्य
वॉटर मेट्रो की सुविधा जल्द, ग्लोबल मैरिटाइम पावर बनने की राह पर भारत, 2047 तक टॉप-5 शिपबिल्डिंग देशों में शामिल होने का लक्ष्य
Mumbai Drug Trafficking : मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 14 नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान, डिपोर्टेशन की तैयारी शुरू
मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 14 नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान, डिपोर्टेशन की तैयारी शुरू
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, 15 जून को पूछताछ के लिए समन
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, 15 जून को पूछताछ के लिए समन

वीडियोज

Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '100% पुरुषों का प्रतिनिधित्व', अभिजीत दीपके ने दिया ऐसा जवाब
CJP पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '100% पुरुषों का प्रतिनिधित्व', अभिजीत दीपके ने दिया ऐसा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा करीबी और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
Embed widget