ABP न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें
दिनभर की बड़ी खबरें एकसाथ और एक जगह आप यहां पर पढ़ सकते हैं. जान सकते हैं कि देश और दुनिया में आज क्या हलचल रही है.

1. नरेंद्र मोदी सरकार ने आज अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में अध्यादेश को मंजूरी देकर 13 प्वाइंट रोस्टर को खारिज कर दिया. कैबिनेट ने इसकी जगह आरक्षण के पुराने 200-प्वाइंट सिस्टम को बहाल कर दिया है. इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज- 4 के छह में से तीन कारिडोर को मंजूरी दी. https://bit.ly/2VHzIDY
2. जम्मू शहर के बस स्टैंड इलाके में किये गये ग्रेनेड धमाके में आज एक किशोर की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए. जम्मू पुलिस ने जानकारी दी कि ये आतंकी हमला था. यासिर जावेद भट्ट नाम के शख्स ने जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंका, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हिजबुल मुजाहिद्दीन के कहने पर हमला किया गया था. https://bit.ly/2VHe0Qm
3. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने एक नई लाइन निकाली है कि सब कुछ गायब हो गया है.2 करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया, लोगों के खाते में 15 लाख आने वाले थे वो गायब हो गए. इसके अलावा राफेल की फाइलें भी गायब हो गई. सरकार का सिर्फ एक काम है कि कुछ भी करके बस मोदी का बचाव करना है. https://bit.ly/2EFVfWI
4. जल्द ही 20 रुपये का सिक्का बाजार में आने वाला है.* वित्त मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. सिक्के के आगे वाले भाग पर अशोक स्तंभ का निशान होगा, जिसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा. सिक्के में बायीं ओर हिंदी में 'भारत' और दायीं ओर अंग्रेजी में 'INDIA' शब्द लिखा होगा. https://bit.ly/2NLF7qO
5. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर होंगे. राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद इस बात की जानकारी दी है. सलमान खान मध्य प्रदेश के पर्यटन के लिये एक अप्रैल से 18 अप्रैल तक राज्य में रहेंगे. https://bit.ly/2J7aqgW
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि पीएम मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की मैच फिक्सिंग की वजह से पुलवामा में आतंकी हमला हुआ. https://bit.ly/2HidzIt
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.*

























