एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. राम रहीम को रेप के दोनों केस में 10-10 साल की सजा मिली है. दरअसल राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार का दोषी है. कोर्ट ने दोनों रेप केस को अलग अलग मानते हुए 10 -10 साल की सजा सुनायी है. गुरमीत राम रहीम के वकील ने कहा कि आगे हाई कोर्ट में अपील करेंगे. http://bit.ly/2vCHkKp 2. सजा मिलते ही राम रहीम फर्श पर बैठकर रोने लगा. राम रहीम ने माफी मांगी पर कोर्ट ने रहम की अर्जी नामंजूर कर दी. राम रहीम को सजा सुनाने के लिए हाई कोर्ट के आदेश पर रोहतक जेल में विशेष इंतजाम किए गए थे. कोर्ट ने राम रहीम सिंह पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की इस रकम में से इस केस की दोनों पीड़ित साध्वियों को 14-14 लाख देने होंगे. http://bit.ly/2vCHkKp 3. चीन में सितंबर में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत और चीन के बीच डोकलाम से सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं. चीन के साथ 10 हफ्तों से भी ज्यादा वक्त से चल रहे गतिरोध के शांत होने से सरकार को कूटनीतिक कामयाबी मिली है. http://bit.ly/2wWod2g 4. दिल्ली की बवाना सीट के लिए हुए विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंद्र ने बीजेपी उम्मीदवार वेद प्रकाश को 24 हजार वोटों के अंतर से हराया. वहीं कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही. http://bit.ly/2vCRcnK 5. जस्टिस दीपक मिश्रा ने आज देश के 45 वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली. मुंबई के सीरियल बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी के खिलाफ आधी रात में सुनवाई करने और निर्भया बलात्कार कांड के दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखने वाले जस्टिस दीपक मिश्रा मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. उन्हें आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे. http://bit.ly/2wMeVqv अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपके छुटभैया नेता कोर्ट के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान क्यों दे रहे? इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, उद्धव सेना को SC की चेतावनी
‘आपके छुटभैया नेता कोर्ट के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान क्यों दे रहे? इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, उद्धव सेना को SC की चेतावनी
वकालत का काम न मिलने पर एक्टिविस्ट बन जाने वालों को चीफ जस्टिस ने कहा 'कॉक्रोच', कहा - 'इनका काम सब पर हमला करना'
वकालत का काम न मिलने पर एक्टिविस्ट बन जाने वालों को चीफ जस्टिस ने कहा 'कॉक्रोच', कहा - 'इनका काम सब पर हमला करना'
क्या विदेश यात्राओं पर लगेगा टैक्स? रिपोर्ट्स पर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया ये जवाब
विदेश यात्राओं पर लगेगा टैक्स? रिपोर्ट्स पर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया ये जवाब
भोजशाला विवाद: MP हाई कोर्ट के फैसले पर ओवैसी का हमला, लगाया आरोप- ‘आपस में मिले हुए हैं सरकार और ASI’
भोजशाला विवाद: MP हाई कोर्ट के फैसले पर ओवैसी का हमला, लगाया आरोप- ‘आपस में मिले हुए हैं सरकार और ASI’

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget