एक्सप्लोरर

देश भर में कल मनाया जाएगा सावन की शिवरात्रि का पर्व, भगवान शिव की होगी आराधना

देशभर के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा और दूध का भी अपर्ण किया जाता है. इसी के साथ धतूरा, भांग, बेलपत्र और फल भी शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं.

नई दिल्लीः कल यानी 9 अगस्त को सावन मास की शिवरात्रि है और देश भर के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी. इस सावन की शिवरात्रि का अपना ही महत्व है क्योंकि सावन का महीना भगवान शंकर की आराधना करने के लिए प्रमुख माना जाता है. इस पूरे महीने श्रद्धालु भोले बाबा की आराधना करते हैं. इस महीने में खासकर कांवड़ यात्रा का भी खासा महत्व है और उत्तर भारत में विशेष तौर पर कांवड़िए हरिद्वार से जल लाकर भगवान शिव के मंदिर में उनको जलार्पण करते हैं.

देशभर के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा और दूध का भी अपर्ण किया जाता है. इसी के साथ धतूरा, भांग, बेलपत्र और फल भी शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं. सावन के महीने के बारे में मान्यता है कि इस महीने में विधि-विधान से भगवान शिव की उपासना की जाए तो मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सावन की शिवरात्रि के दिन लोग व्रतोपसाना कर भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं और रात को फलाहार कर व्रत को पूर्ण करते हैं.

देश भर में कल मनाया जाएगा सावन की शिवरात्रि का पर्व, भगवान शिव की होगी आराधना

इस बार सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हुआ था और सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ा था. सावन का महीना 26 अगस्त रक्षाबंधन के दिन खत्म होगा और इस बार सावन के महीने का आखिरी सोमवार 20 अगस्त को होगा.

सावन के सोमवार का भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व माना जाता है. माना जाता है कि कन्याएं और महिलाएं इन दिनों में भगवान शिव जैसा वर पाने और भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए विशेष व्रत रखती हैं.

तस्वीरों में: सावन के पहले सोमवार पर शिवमंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget