एक्सप्लोरर

Weather Update: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग की अगर मानें तो दिल्ली में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा कि अत्यधिक भारी बारिश का कारण पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और उससे सटे बांग्लादेश में बना गहरा दबाव है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 सितंबर को ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 15 और 16 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 18 से 20 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. झारखंड में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश और अचानक बाढ़ की संभावना का अनुमान लगाया है.

भारत के इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 और 17 सितंबर को और 17 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिण भारत में, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि सप्ताह के दौरान बाकी बचे इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है.

मछुआरों को भी जारी की गई चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को 16 सितंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर जाने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि 15 सितंबर से 16 सितंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में रविवार और बुधवार को अलग-अलग जगहों पर तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य में 21 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.

राजस्थान में कैसा रहा मौसम

राजस्थान में भारी बारिश का दौर थम गया है और बीते चौबीस घंटे में एक-दो जगह हल्की बारिश हुई. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश कुंवारिया (राजसमंद) में सात मिलीमीटर दर्ज की गई. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अभी नहीं थमेगी बारिश! उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक रेड अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget