एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ पर दिन भर की बड़ी खबरें -

एबीपी न्यूज़ पर दिन भर की बड़ी खबरें -

एबीपी न्यूज़ पर दिन भर की बड़ी खबरें -

1. पूरे देश का माहौल धीरे-धीरे चुनावी होता जा रहा है. अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोर पकड़नी शुरू हो गई हैं. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ABP न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी हार जाएगी. बीजेपी से जनता में भारी नाराज़गी है. उन्होंने कहा कि वो लोकसभा का चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे. https://bit.ly/2qxTCnB

2. भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर दंगा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राम नवमी के मौके पर आप के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के सामने खड़े होकर तलवारें लहराई और भड़काऊ नारे लगाए. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ABP न्यूज़ के खास शो 'वायरल सच' का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों समाज को तोड़ने का काम कर रही है. ये बराबर देश में दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. https://bit.ly/2GXje7I

3. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का अंतिम दिन भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा. अंतिम दिन भारत ने एक गोल्ड के साथ कुल सात मेडल जीते. सायना ने देश को 26वां गोल्ड मेडल दिलाया, इसके अलावा भारत की झोली में चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज भी आए. भारत ने इस साल कुल 66 मेडल जीते. जिसमें 26 गोल्ड 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल रहे. मेजबान ऑस्ट्रेलिया कुल 198 मेडलों के साथ मेडल टैली में टॉप पर रहा. उसने 80 गोल्ड मेडल जीते. 136 मेडल के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहा. https://bit.ly/2qAqwU3 4. कठुआ बलात्कार कांड के खिलाफ देश में गुस्से के बीच राजनीति में तू-तू मैं-मैं का खेल जारी है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमने कार्रवाई की और अपने दोनों मंत्रियों से इस्तीफे लिए. जावडेकर कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा कि वो रात में कैंडल मार्च करते है और अपने प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं करते? इसके साथ ही बीजेपी ने ये भी पूछा कि राहुल ने निर्भया कांड के वक्त कैंडल मार्च क्यों नहीं निकाला. जवाब में कांग्रेस बोली कि बीजेपी के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. https://bit.ly/2HyE7TL

5. यूपी से एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 10 नेताओं के नाम का एलान किया है. बीजेपी ने एक सीट अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल के लिए छोड़ी है. वाराणसी से ही 7 बार के विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी को टिकट नहीं मिला. चौधरी का कहना है कि अमित शाह ने उनसे वादा किया था. ये काशी का अपमान है. एसपी, बीएसपी और कांग्रेस मिला कर सिर्फ़ दो ही एमएलसी चुन सकते हैं. ऐसा लग रहा है कि इस बार वोटिंग की नौबत नहीं आएगी. https://bit.ly/2qx12aS

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget