एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

'सर्जिकल स्ट्राइक' पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है, ''सर्जिकल स्ट्राइक का बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार करना ठीक नहीं है. ऑपरेशन को राजनीतिक रंग दिया गया, जिसकी जरूरत नहीं थी.'' आपको बता दें कि जनरल हुड्डा सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त उत्तरी सैन्य कमान के कमांडर थे. उनके इस बयान से हलचल मच गई है. https://goo.gl/GFbaLF राहुल गांधी ने इस पर कहा है कि पीएम मोदी सेना को अपनी संपत्ति समझते हैं और इसका प्रयोग उसी तरीके से करते हैं. https://goo.gl/ZL6yo7

मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है. वहीं, कांग्रेस एग्जिट पोल से गदगद है. कांग्रेस ने कहा है कि आने वाले 11 तारीख को मौसम बदलने वाला है. https://goo.gl/C4sciw

दिल्ली में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की. इसके बाद कांग्रेस वाड्रा के बचाव में उतर गई है. कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक विरोधियों से लड़ने के लिए सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को 'बंधुआ मजूदर' बना दिया है. कांग्रेस ने ये भी दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार तय देखकर मोदी सरकार घबराई हुई है. https://goo.gl/TdMP8S

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह पर बीजेपी सांसद भोला सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की शिकायत पहले ही SSP केबी सिंह से की गई थी, अगर सुबोध कुमार को वो पहले ही हटा देते तो ये नौबत नहीं आती. इसी बीच SSP का ट्रांसफर कर दिया गया है. सीएम आदित्यनाथ ने इस मामले पर कहा है कि ये कोई मॉब लिंचिंग की घटना नहीं थी, बुलंदशहर में जो हुआ, वो एक दुर्घटना थी. https://goo.gl/wnawmv

12 दिसंबर को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी है. आज उदयपुर में ईशा की संगीत सेरमनी होगी जिसमें कई बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करेंगे. उदयपुर विलास में संध्या महाआरती के बाद संगीत सेरेमनी की शुरूआत होगी. इसमें शामिल होने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिनटन की पत्नि हिलेरी क्लिंटन, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और ऐश्वर्या राय सहित बॉलीवुड और खेल जगत के सभी बड़े सितारे उदयपुर पहुंच चुके हैं. https://goo.gl/UM8Y6t

पटना वकील हत्याकांड: पत्नी और साले ने ही दी थी हत्या की सुपारी, आठ गिरफ़्तार https://goo.gl/N9R536 संन्यास के बाद बोले गंभीर- मुझे किसी बात का मलाल नहीं, मैंने दुश्मन बनाये, लेकिन शांति से सोया https://goo.gl/2yknYv कपिल शर्मा की शादी पर सुनील ग्रोवर का आया बयान https://goo.gl/kqVbi2

*अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.*
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget