एक्सप्लोरर

Today in History 9 अक्टूबर: आज ही के दिन मलाला को तालिबान ने मारी थी गोली

पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला युसुफजई की बीबीसी के जरिए गुल मकई के नाम से दुनियाभर में गूंजती आवाज को दबाने के लिए तालिबान ने स्कूल से घर लौट रही मलाला के सिर में गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की.

नई दिल्ली: नौ अक्टूबर का दिन इतिहास में 15 साल की एक किशोरी पर तालिबान के बेरहम आतंवादियों के घातक हमले का साक्षी है. पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला युसुफजई की बीबीसी के जरिए गुल मकई के नाम से दुनियाभर में गूंजती आवाज को दबाने के लिए तालिबान ने स्कूल से घर लौट रही मलाला के सिर में गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की.

हमला घातक था, लेकिन मलाला का हौंसला भी कम न था. ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं. सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल जीतने वाली मलाला आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की पक्षधर है ताकि वह शिक्षा और शांति का महत्व समझें.

देश दुनिया के इतिहास में 9 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

2012: तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली 15 बरस की मुखर वक्ता मलाला युसुफजई को सिर में गोली मारी. मलाला हालांकि इस घातक हमले में बच गईं.

1949: भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन. ब्रिटिश हुक्मरान ने 1920 में इंडियन टेरिटोरियल एक्ट के आधार पर इस सेना के गठन का रास्ता साफ किया था, लेकिन आजादी के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर इसकी स्थापना की.

1963: सैफुद्दीन किचलू का निधन. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किचले पहले भारतीय थे, जिन्हें अन्तरराष्ट्रीय शांति के लिए लेनिन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

1977: बॉम्बे (अब मुंबई) और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अन्तरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा आज ही के दिन शुरू हुई.

1990: देश में ही निर्मित पहला तेल टैंकर भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया. इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था.

1991: सूमो पहलवानी के 1500 बरस के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर इसका आयोजन किया गया. ब्रिटेन में लंदन के प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हॉल में जापान फेस्टिवल के अंतर्गत इस पहलवानी की स्पर्धा का आयोजन किया गया.

1997: इटली के लेखक दारिओ फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया.

2004: अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया. चुनाव में हामिद करजई विजयी रहे. देश में 2001 में तालिबान के पतन के बाद करजई ने अंतरिम राष्ट्रपति का दायित्व निभाया था.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: #MeeToo से #YouToo तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget