एक्सप्लोरर

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चौराहों पर जूतों से पीटा जाएगा

घोष ने कहा कि, यह भाजपा है जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है.

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा. इस पर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी. घोष ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस बल के कर्मियों का एक समूह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहा है और इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा.

उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी. चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा.’’

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता ‘‘लोगों के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं.’’ घोष ने कहा, ‘‘कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं. मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं. भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जायेगा.’’

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा, ‘‘हर सुबह, हमें हिंसा और हत्या की खबर मिलती है. क्या इसलिए लोगों ने सरकार बदली थी?"

तृणमूल कांग्रेस ने ‘परिवर्तन’ का नारा दिया था और 2011 में पश्चिम बंगाल में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के 34 साल के शासन को खत्म कर सत्ता में आई थी.

घोष ने कहा, ‘‘यह भाजपा है जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है, बंगाल में जब तक बदलाव नहीं आ जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी.’’

जूतों से पीटने के घोष के बयान पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा, ‘‘अगर उनमें हिम्मत है, तो पहले मुझे जूतों से पीट कर दिखाये, मैं उन्हें चुनौती देता हूं.’’ उन्होंने भाजपा नेता को ‘‘अशिक्षित और असभ्य’’ बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget