एक्सप्लोरर

नारदा केस: नेताओं की गिरफ्तारी के बाद गुस्साए TMC कार्यकर्ता, CBI दफ्तर के सामने किया जबरदस्त हंगामा

सीबीआई दफ्तर के बाहर हालात इतने बेकाबू हो गए कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी तक की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर लिखा कि सीबीआई दफ्तर के बाहर पत्थरबाजी हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. ये पूरी तरह से अराजकता है.

नारदा स्टिंग मामला: पश्चिम बंगाल के नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई ने आज ममता सरकार के दो मंत्री और एक विधायक को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद राजधानी कोलकाता में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और दफ्तर पर पत्थरबाजी भी की. टीएमसी ने केंद्र सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. वहीं, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की है.

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की पत्थरबाजी

बताया जा रहा है कि सीबीआई दफ्तर के बाहर हालात इतने बेकाबू हो गए कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी तक की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज भी किया.

https://twitter.com/ANI/status/1394186588104511492

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर लिखा कि सीबीआई दफ्तर के बाहर पत्थरबाजी हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. ये पूरी तरह से अराजकता है, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से शांत है. अब स्थिति को काबू में करने का वक्त है, जो कि हर मिनट के साथ बिगड़ती जा रही है.

बता दें कि आज सीबीआई ने ममता के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शोभन चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई अब सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है. नारदा स्टिंग मामले में कुछ नेताओं की तरफ से कथित तौर पर धन लिए जाने के मामले का खुलासा हुआ था.

आरोपपत्र दाखिल करेगी सीबीआई

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि केंद्रीय जांच एजेंसी स्टिंग टेप मामले में अपना आरोपपत्र दाखिल करने वाली है. चारों नेताओं को सोमवार सुबह कोलकाता के निजाम पैलेस में सीबीआई कार्यालय ले जाया गया. इन नेताओं की गिरफ्तारी की खबरें आने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने नेताओं के साथ सीबीआई कार्यालय पहुंच गयीं.

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी बोले- PMCares के वेंटिलेटर और पीएम में कई समानताएं, दोनों का हद से ज़्यादा झूठा प्रचार

नारदा स्टिंग मामला: CBI ने ममता के दो मंत्री और एक विधायक को गिरफ्तार किया, अब दाखिल होगी चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget