एक्सप्लोरर

क्या फिर से बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं किसान? खनौरी बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुंचे विपक्ष के सांसद

Khanauri Border: टीएमसी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को खनौली बार्डर पर धरना दे रहे किसानों से मुलाकात की. ऐसे में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का कहना है हम किसानों का मुद्दा लगातार उठाते रहेंगे.

Khanauri Border: तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार यानि आज 10 जून को हरियाणा के दाता सिंहवाला-खनौरी सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की. प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वे अपना 'मांगपत्र' नवगठित एनडीए सरकार को भेजेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान टीएमसी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में आई टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष का कहना है कि हम किसानों के साथ खड़े हैं. इस दौरान सागारिका ने कहा कि ममता बनर्जी ने हमेशा किसानों के लिए आंदोलन किया है. उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल के सिंगूर में किसानों की जमीन पर अधिगृहण हुआ था. उस दौरान ममता बनर्जी ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल कर अपनी जान की बाजी लगा दी.

TMC लगातार उठाएगी किसानों के मुद्दे- सागारिका घोष

राज्यसभा सांसद सागारिका घोष ने आगे कहा कि जब 2020 में बड़ा किसान आंदोलन चला उस समय तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने किसान नेताओं से मुलाकात कर बातचीत की थी. राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम हमेशा किसान के साथ थे हैं और आगे भी रहेंगे. ऐसे में हम किसानों का मुद्दा लगातार उठाते रहेंगे.

मोदी सरकार किसानों को देती है झूठे आश्वासन- सागरिका घोष 

टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने कहा कि मोदी सरकार झूठ बोलती है, मोदी सरकार झूठे आश्वासन देती है...अन्नदाता हमारे देश का अन्नदाता है. हम भोजन करने में सक्षम हैं क्योंकि किसान काम करते हैं, वे हमें खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं कहूंगी कि मोदी सरकार को किसानों से माफी मांगनी चाहिए.

TMC महिला सांसदों ने महिला किसानों के साथ दिखाई एकजुटता 

दरअसल, टीएमसी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने खनौरी बार्डर का दौरा किया और प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की. इस दौरान महीनों तक कष्ट झेलने वाले किसानों ने अपने कष्टदायक अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह केंद्र की किसान-विरोधी मोदी सरकार ने उनकी आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया है और क्रूर दमन का सहारा लिया है. टीएमसी पार्टी का कहना है कि हमारी महिला सांसदों ने महिला किसानों के साथ पूरी एकजुटता दिखाई और इस दमनकारी शासन के खिलाफ उनके मुद्दे के प्रति अपना समर्थन दोहराया.

हम अपने अन्नदाताओं के साथ खड़े- TMC

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 5 राज्यसभा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में खनौरी सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने और किसान-विरोधी आंदोलन के खिलाफ उनके आंदोलन का समर्थन करने के लिए गया, जिसमें राज्यसभा सांसद सागारिका घोष, डेरेक ओ ब्रायन, साकेत गोखले, मोहम्मद नदीमुल हक पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला, कई राउंड फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget