एक्सप्लोरर

'टीएमसी सांसदों ने बर्बाद किया 2.30 घंटा', साध्वी निरंजन का दावा, महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री को बताया 'झूठी'

TMC Protest News: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली है. ये नोंकझोंक मुलाकात को लेकर हुई है.

TMC Protest: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को 'झूठा' बताया. दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने प्रदर्शनकारी टीएमसी सांसदों के इंतजार में अपने कार्यालय में दो घंटे से ज्यादा बिताए, मगर कोई उनसे मिलने नहीं आया. इस मामले पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि आप झूठ बोल रही हैं. 

दरअसल, टीएमसी सांसद सोमवार से ही राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं. उन्हें मंगलवार शाम 6 बजे कृषि भवन में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात करनी थी. वे केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) के तहत फंड जारी करने की मांग को उठाना चाहते थे. हालांकि, साध्वी निरंजन ज्योति ने दावा किया कि उन्होंने टीएमसी सांसदों ने कई घंटे तक इंतजार किया, मगर कोई भी उनसे मिलने नहीं आया. 

केंद्रीय मंत्री के दावे पर क्या बोलीं महुआ? 

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज 02:30 घंटे का समय बर्बाद हो गया आज तृणमूल के सांसदों का इंतजार करते करते 08:30 बजे ऑफिस से बाहर निकली हूं.' दूसरी ओर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने हमें तीन घंटे इंतजार करवाया और फिर पिछले दरवाजे से निकल गईं. उन्होंने एक्स पर पूरी घटना की जानकारी दी है. 

महुआ ने लिखा, 'माफ कीजिएगा, साध्वी निरंजन ज्योति आज झूठ बोल रही हैं और मैं बहुत ही विनम्रता से ये कह रही हूं. आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल को अप्वाइंटमेंट का वक्त दिया. आपने सभी नामों की जांच की. हमें एंट्री देने से पहले हमारी जांच की गई. हमें 3 घंटे तक इंतजार करवाया गया और फिर आप पिछले दरवाजे से भाग निकलीं.' टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी ऐसा ही दावा किया. 

सरकार के खिलाफ टीएमसी का प्रदर्शन

दरअसल, टीएमसी ने दो और तीन अक्टूबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि सरकार को मनरेगा के तहत रोके गए 15000 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल के लिए जारी करने होंगे. टीएमसी प्रतिनिधिमंडल और बंगाल से पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन किया. दिल्ली पुलिस ने 30 के करीब नेताओं को हिरासत में भी लिया. मंगलवार को जंतर-मंतर से शुरू हुआ प्रदर्शन कृषि भवन तक गया. 

यह भी पढ़ें: कृषि भवन में TMC सांसदों के साथ धरने पर बैठे अभिषेक बनर्जी, महुआ मोइत्रा समेत अन्य को उठा ले गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget