एक्सप्लोरर

नुसरत जहां का सीएम योगी पर निशाना, हाथरस की घटना पर कहा- क्या बंगाल चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में बीजेपी के लिए चुनावी रैली को संबोधित किया. अब टीएमसी ने उन्हें अपने राज्य पर ध्यान देने के लिए कहा है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित तौर पर बेटी से छेड़खानी के मामले में दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. इसको लेकर टीएमसी ने निशाना साधा है. अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने पूछा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपने राज्‍य के लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता क्यों नहीं दे रहे हैं?

नुसरत ने हाथरस की घटना से संबंधित खबर को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''शॉकिंग! बीजेपी शासित यूपी में जो कुछ हो रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. योगी आदित्यनाथ उस परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता क्यों नहीं दे सकते? क्या बंगाल चुनाव बीजेपी के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है?''

बता दें कि मंगलवार को ही योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे.

हाथरस का क्या मामला है? लड़की के पिता ने आरोपी गौरव के खिलाफ 2008 में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था और वह जेल भी गया था, लेकिन एक महीने बाद ही वह जमानत पर रिहा हो गया था. लड़की ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह अपने पिता के साथ आलू के खेत में थी, जब गौरव अपने एक साथी के साथ सफेद कार में आया और अंबरीश को उसके खिलाफ मामला वापस लेने को कहने लगा.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ इससे पहले कि मेरे पिता कुछ कह पाते, उसने उन पर गोलियां चला दीं. हम उन्हें लेकर अस्पताल गये, जहां उनकी मौत हो गई.’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बेटी की शिकायत के आधार पर धारा 302 (हत्या) और संबंधित धाराओं के तहत गौरव शर्मा, ललित शर्मा, रहितेश शर्मा, निखिल शर्मा और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें से ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.

हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपियों ने पिता को गोलियों से भूना, एक गिरफ्तार | पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
Parliament Monsoon Season Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
LIVE: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
CJP Protest LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget