एक्सप्लोरर

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा में पेश हुई एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट, जानें TMC सांसद को लेकर इसमें क्या कहा गया

Cash For Query Case: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने महुआ मोइत्रा से संबंधित 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर हंगामा किया है.

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लोकसभा में पेश कर दिया गया है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर भारी हंगामा किया है. एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने महुआ मोइत्रा के मामले में अपनी प्रथम रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की. उनका कहना है कि महुआ को जानबूझकर निशाना बनाया गया है.

एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में लोकसभा से निष्काषित करने की सिफारिश की गई है. विपक्षी सांसदों का कहना है कि महुआ को सदन से निष्काषित करने पर फैसला लेने से पहले कमेटी की सिफारिशों पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए. महुआ के खिलाफ एथिक्स कमिटी ने पिछले महीने रिपोर्ट को स्वीकार किया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर लोकसभा में पेश की गई रिपोर्ट में क्या-क्या सिफारिशें की गई हैं.

रिपोर्ट में क्या सिफारिशें की गईं? 

महुआ मोइत्रा के खिलाफ पेश हुई रिपोर्ट में तीन ऐसे पहलू हैं, जिन पर एथिक्स कमेटी ने काफी विस्तार से जांच की है. इसमें ये भी बताया गया है कि महुआ पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए. रिपोर्ट में कहा गया है कि महुआ मोइत्रा ने लोकसभा लॉगिन क्रेडेंशियल यानी लोकसभा 'मेंबर पोर्टल' की यूजर आईडी और पासवर्ड एक अनधिकृत शख्स को शेयर कर 'अनैतिक आचरण' और 'सदन की अवमानना' की है. इसका असर राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी पड़ा है. 

टीएमसी सांसद के इस गंभीर कदम के लिए कड़ी सजा की जरूरत है. इसलिए, समिति सिफारिश करती है कि महुआ मोइत्रा को 17वीं लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित किया जा सकता है. महुआ के जरिए किए गए अनैतिक, जघन्य और आपराधिक आचरण को देखते हुए कमेटी भारत सरकार के जरिए समयबद्ध तरीके से गहन, कानूनी, संस्थागत जांच की सिफारिश करती है. 

महुआ ने कैश और अन्य चीजों को स्वीकार कर 'अनैतिक आचरण' और 'सदन की अवमानना' की है. उन्हें कई तरह की सुविधाएं और कैश संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में रहने वाले बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की तरफ से मिली हैं. 

यह भी पढ़ें: Mahua Moitra Row: महुआ बोलीं - दुर्गा आई हैं... रण होगा, बीजेपी ने कहा- आपने अधर्म किया, हार होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget