एक्सप्लोरर

बीजेपी में शामिल हुए डायमंड हारबर से टीएमसी विधायक दीपक हलदर, कल ही दिया था पार्टी से इस्तीफा

हाल के दिनों में टीएमसी के कई विधायक पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं. राजीब बनर्जी ने 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री का पद छोड़ दिया और स्पीकर से मुलाकत कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के विधायक दीपक हलदर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. आज उन्होंने बारुईपुर की एक रैली में शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

सोमवार को डायमंड हारबर से विधायक दीपक हलदर ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपना इस्तीफा स्पीड पोस्ट के ज़रिए भेजा था. आज दीपक हलदर के साथ बारुईपुर की रैली में दक्षिण 24 परगना के कई और नेता भी बीजेपी में शामिल हुए.

"ममता बनर्जी फैला रहीं सांप्रदायिकता का ज़हर" बारुईपुर की रैली में टीएमसी छोड़ चुके बीजेपी नेता राजीव बनर्जी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी साम्प्रदायिकता का जहर फैला रही हैं. राजीव बनर्जी ने कहा, "बंगाली बनाम बाहरी का एक ऐसा मुद्दा सामने लाया जा रहा है, जो क्षेत्रवाद अगर दूसरे प्रदेशों में बंगाल के युवाओं के साथ भी होता है, तो बहुत ही बुरा होगा बंगाल के लिए."

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी कहती हैं 100 दिनों का काम देने में राज्य सबसे ऊपर है. लोगों को साल भर काम जो नहीं दे सकते हैं, वही 100 दिनों के काम में सबसे पहले रहते हैं. 5 साल बीजेपी को दीजिए, हमलोग बंगाल को बदल देंगे." राजीव बनर्जी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, "लेफ्ट पार्टियों ने 34 सालों में जो किया था, तृणमूल अब वही काम कर रही है बंगाल में."

इस्तीफा पर टीएमसी ने क्या कहा दीपक के पार्टी से इस्तीफे पर टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा था, "दीपक हलदर को लेकर पहले से ही हमें पता था कि वो टीएमसी छोड़ सकते हैं. चुनाव से पहले जो पार्टी बदल रहे हैं, लोगों को उनके बारे में अच्छे से पता है. चुनाव में उनको ज़्यादा फायदा नहीं मिलने वाला है."

हाल के दिनों में कई नेताओं ने छोड़ा टीएमसी का साथ आपको बता दें कि हाल के दिनों में टीएमसी के कई विधायक पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं. राजीब बनर्जी ने 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री का पद छोड़ दिया और स्पीकर से मुलाकत कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था. वहीं 23 जनवरी को वैशाली डालमिया को टीएमसी ने पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते निष्कासित कर दिया. इसके अलावा 26 जनवरी को प्रबीर घोषाल ने टीएमसी के दो पदों से इस्तीफा दिया. उन्होंने हुगली जिले की कोर कमेटी और हुगली जिले के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था. ये सभी नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

बता दें कि राजीब बनर्जी, प्रबीर घोषाल, वैशाली डालमिया और रतिन चक्रवर्ती शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे. उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय थे. इससे पहले राजीब बनर्जी ने कहा था, "तृणमूल कांग्रेस से मेरे इस्तीफे के बाद मुझे बीजेपी नेतृत्व से फोन आया. अमित शाह जी ने मुझे दिल्ली आने को कहा. अगर मुझे राज्य के विकास के संबंध में आश्वासन मिलता है तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा. उन्होंने मुझसे पांच अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों को भी अपने साथ चलने की सूचना देने का आग्रह किया जो बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करना चाहते हैं.’’

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, कहा- राकेश टिकैत की आंखों में आंसू देख नहीं रह सका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget