एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: 'सब्जी हिंदू हुईं और बकरा मुसलमान...', ऐसा महौल बना दिया, बोलीं महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra On PM Modi: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार को घेरते हुए सब्जियों और बकरे के लेकर कुछ ऐसा बोल दिया कि बयान वायरल हो गया.

Mahua Moitra On No Confidence Motion: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार (10 अगस्त) को लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया. इस दौरान उन्होंने परोक्ष रूप से केंद्र सरकार पर सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाया है और सब्जियों और बकरे का जिक्र करते हुए ऐसा तंज कसा कि टीएमसी सांसद का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

महुआ मोइत्रा बोलीं ये हमें शर्म से भर देता है

महुआ मोइत्रा ने काफी आक्रामक अंदाज में सदन में अपनी बात रखी. अपने भाषण के दौरान मोइत्रा ने कहा, ''भारत ने आप (पीएम मोदी) पर भरोसा खो दिया है. सबसे महान लोकतंत्र के प्रधानमंत्री का नई संसद के चेंबर में बहुसंख्यक धार्मिक संतों के सामने झुकने का दृश्य हमें शर्म से भर देता है.'' 

उन्होंने कहा, ''चैंपियन पहलवानों के साथ पुलिस की मारपीट और एफआईआर दर्ज करना हमें शर्म से भर देता है. हरियाणा के 3 जिलों की 50 पंचायतों की ओर से मुस्लिम व्यापारियों को राज्य में प्रवेश करने से मना करने संबंधी पत्र जारी करना हमें शर्म से भर देता है.'' 

'सब्जियां हिंदू, बकरा मुसलमान...'

इसी दौरान महुआ मोइत्रा ने तंज कसा, ''नफरतों की जंग में अब देखो क्या-क्या हो गया, सब्जियां हिंदू हुईं और बकरा मुसलमान हो गया.'' टीएमसी सांसद मोइत्रा यह भी कहा, ''सब पूछते हैं कि अगर मोदी जी नहीं तो कौन? मणिपुर पर इस निष्क्रियता के बाद भारत कहेगा- मोदी के अलावा कोई भी.''

लोकसभा में गिर गया अविश्वास प्रस्ताव

बता दें कि गुरुवार (10 अगस्त) को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आखिरी दिन था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ही विपक्षी नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और अपने भाषण के अंत में मणिपुर पर भी बयान दिया. मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर ही पीएम मोदी के भाषण की मांग करते हुए ही विपक्षी गठबंधन INDIA केंद्र सरकार के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव 26 जुलाई को लाया था. गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष का यह अविश्वास प्रस्ताव गिर गया.

यह भी पढ़ें- 'मणिपुर में शांति का सूरज उगेगा', बोले पीएम मोदी, INDIA और राहुल गांधी पर वार, लोकसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget