एक्सप्लोरर

PM मोदी के बयानों को TMC ने बताया 'झूठ का पुलिंदा', भाजपा पर लगाया ये गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को 'झूठ का पुलिंदा' करार देते हुए टीएमसी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी प्रवासी मजदूरों को परेशान करने का आरोप लगाया.

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को 'झूठ का पुलिंदा' करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी प्रवासी मजदूरों को परेशान करने का आरोप लगाया.

पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि केंद्र की 'बंगाल विरोधी' भाजपा सरकार ने विशुद्ध रूप से राजनीतिक कारणों से मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के तहत राज्य को 1.7 लाख करोड़ रुपये का बकाया रोक रखा है.

5,000 करोड़ रुपये का वादा नहीं होगा पूरा

भट्टाचार्य ने कहा, 'उन्होंने बंगाल को उसके वाजिब हक से सिर्फ इसलिए वंचित कर दिया, क्योंकि इस राज्य के लोगों ने तृणमूल को वोट देकर सत्ता में लाया था. अब मोदी 5,000 करोड़ रुपये के अदृश्य अनुदान की बात कर रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा.'

घोष ने कहा, 'बंगालियों (जो भारतीय नागरिक हैं) को अभी भी भाजपा शासित राज्यों में रोहिंग्या और बांग्लादेशी करार दिया जा रहा है. जबकि उनकी सरकारें हमारे प्रवासी मजदूरों को परेशान करती हैं और हिरासत में लेती हैं. मोदी अब बंगाली 'अस्मिता' के बारे में केवल इसलिए बात करते हैं, क्योंकि उन्हें औसत बंगाली की ओर से महसूस की जाने वाली गहरी चोट और पीड़ा का एहसास है.'

बंगाली भाषी नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार

उन्होंने कहा कि मोदी झूठ का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें आम बंगाली का समर्थन खोने का डर है. उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी नागरिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के कई उदाहरणों का भी हवाला दिया.

दुर्गापुर में रैली के दौरान मोदी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो वास्तव में बंगाली गौरव का सम्मान करती है और उसकी रक्षा करती है. उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठ को बढ़ावा देने, हिंसा भड़काने और बंगाल के युवाओं को उनके गृह राज्य से बाहर निकालने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें:- पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनके परिवार पर ED की बड़ी कार्रवाई, जमीन घोटाले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget