एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अग्निपथ स्कीम के विरोध में पुलिस ने बहुत बड़ी साजिश की नाकाम, तिरुपति रेलवे स्टेशन को उड़ाने की थी तैयारी

Tirupati Railway Station: अग्निपथ स्कीम के विरोध के मामले में पुलिस ने एक बहुत बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो तिरुपति रेलवे स्टेशन उड़ाने की साजिश रच रहे थे.

Agnipath Sceme Protest: अग्निपथ स्कीम (Agipath Scheme) का विरोध तो हर जगह हो रहा है लेकिन इस मामले में एक दिल दहला देने वाली हकीकत सामने आई है. आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के तिरुपति रेलवे स्टेशन ( Tirupati Railway Station) को उड़ाने का षणयंत्र (Conspiracy) भी रचा जा रहा था. पुलिस (Police) ने ऐसे ही दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. ये लोग तिरुपति रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे. जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही लोग सेना (Army) की भर्ती की तैयारी कर रहे थे और फिजिकल (Physical) पास कर लिया था. इन लोगों की पहचान राजेश (Rajesh) और रूपेश (Rupesh) के रूप में हुई है.  

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कुछ नौजवानों को भड़काया जा रहा है और तिरुपति रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश और रूपेश नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया. तो वहीं दूसरी ओर जांच में पता चला कि कुछ सेना भर्ती कोचिंग एजेंसियों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा होने के लिए मैसेज दिए थे. जिसमें पेट्रोल के डिब्बे ले जाने का संदेश भी शामिल था.

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे राजेश और रूपेश

गिरफ्तार हुए राजेश और रूपेश सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे और इन लोगों ने फिजिकल टेस्ट पास कर लिया था. अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद इन लोगों ने सोशल मीडिया पर कई ग्रुप बनाए और इसमें हिंसक विरोध के मैसेज वायरल किए. जिसमें रेलवे स्टेशन ब्लॉक करना और सेना में पोस्ट प्रमुख थे. ये लोग तिरुपति जिले के यारावरिपालेम के रहने वाले हैं.

45 लोगों की गिरफ्तारी, मोबाइल भी हुए जब्त

इस मामले में पुलिस ने अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है और 44 लोगों के पास से मोबाइल बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया गया है. जब इन लोगों के मोबाइल को खंगाला गया तो इसमें 7 ग्रुप ऐसे मिले जो संदिग्ध थे. इन ग्रुप्स में हिंसात्मक मैसेज किए गए और 17 जून को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर पेट्रोल बम के साथ इकट्ठा होने की भी बात कही गई. पुलिस के मुताबिक इस षणयंत्र के पीछे सेना भर्ती कोचिंग सेंटर्स का हाथ है जो नौजवानों को भड़काने का काम कर रहे हैं.

तिरुपति और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा चाक चौबंद

साजिश की सूचना (Conspiracy Info) के बाद से ही तिरुपति (Tirupati Railway Station) और सिंकदराबाद रेलवे स्टेशन (Sikanderabad Railway Station) की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इन स्टेशनों पर 20 आरपीएफ जवान (RPF Soldiers) के साथ वेंकटगिरी (Venkatgiri) से विशेष पुलिस बटालियन के 71 जवान, श्रीकालहस्ती (Shrikalhasti) से 24 पुलिसकर्मी, 13 जीआरपी (GRP) जवान और 28 सदस्य ‘ऑक्टोपस’ (Octopus) के तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme के विरोध में भारत बंद का एलान, एक्शन में राज्य सरकारें, नई भर्ती स्कीम वापस लेने से इनकार, 10 बड़ी बातें

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme: 'अग्निवीरों' के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने की बड़ी घोषणा, जानें अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा पर क्या कहा

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget