एक्सप्लोरर

अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 5 हजार लोगों ने अस्थायी राम मंदिर में किए दर्शन

अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. चेंकिंग के बाद ही लोगों को शहर में आने-जाने दिया जा रहा है.

अयोध्या: अयोध्या मामले पर आए फैसले का सभी ने स्वागत किया है. सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन रामलला को देने के साथ ही 5 एकड़ जमीन मुस्लिम पक्ष को देने की घोषणा की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन अब केंद्र सरकार के रिसीवर के पास रहेगी, जो इसे सरकार द्वारा बनाए जाने वाले ट्रस्ट को सौंपेंगे. पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए. फैसले के बाद से जहां एक ओर कुछ दुकानें बिना ग्राहकों के खुली रहीं, वहीं पांच हजार से अधिक भक्तों ने अब 'विवादित स्थल' नहीं रहे अस्थायी राम मंदिर तक यात्रा कर दर्शन किए.

अयोध्या शहर में रविवार को भी प्रवेश पर प्रतिबंध रहा. पुलिस पहचान-पत्र और पूरी तलाशी लेने के बाद ही लोगों को शहर में प्रवेश की इजाजत दे रही थी. हनुमान गढ़ी के पास एक टेलर की दुकान के मालिक अनुराग शुक्ला ने कहा कि चूंकि सभी सड़कें ब्लॉक हैं, इसलिए लोग आशंका के कारण बाहर नहीं आ रहे हैं.

रसिक निवास मंदिर के महंत रघुवर शरण ने कहा, "सुरक्षा बलों की मौजूदगी से इतना प्रचार हुआ कि आस-पास के क्षेत्रों के लोग, जो रोजाना मंदिरों के दर्शनों के लिए शहर का दौरा करते हैं, अयोध्या आने में संकोच कर रहे हैं."

पुलिस अभी भी हाई अलर्ट पर है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आशुतोष पांडे और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम. पी. अग्रवाल ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को क्षेत्र के चक्कर लगाए और शहर भर में तैनात अधिकारियों से बात की.

अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने कहा कि वे अभी भी प्रत्येक प्रमुख बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, सुरक्षाकर्मी अभी भी अलर्ट पर हैं और सुरक्षा अवरोध सक्रिय हैं.

उन्होंने कहा, "हमारे लिए अगली सबसे बड़ी चुनौती कार्तिक पूर्णिमा का मेला है जो सोमवार से शुरू हो रहा है और इसमें दस लाख से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे."

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माना- देश की अर्थव्यवस्था चुनौतियां का सामना कर रही है

अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद महिला 27 साल बाद ग्रहण करेंगी अन्न

जम्मू क्षेत्र में लगा एहतियाती प्रतिबंध हटा, आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget