एक्सप्लोरर

श्रीनगर में तीन ग्रेनेड हमलेः 4 सुरक्षाकर्मी घायल, जैश ने ली हमलों की जिम्मेदारी 

ग्रेनेड के पहले हमले में श्रीनगर के फतेहकदल में सुरक्षाकर्मियों की पेट्रोलिंग पार्टी के पास हमला किया गया.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक दिन में तीसरी बार आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है. 3 ग्रेनेड हमलों में 2 स्थानीय निवासी और 4 सीआरपीएफ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. घायलों में एक महिला और सीआरपीएफ के कर्मी हैं. घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है.

ग्रेनेड के पहले हमले में श्रीनगर के फतेहकदल में सुरक्षाकर्मियों की पेट्रोलिंग पार्टी के पास हमला किया गया. दूसरे हमले में आतंकवादियों ने बादशाह चौक के निकट एक सीआरपीएफ वाहन को निशाना बनाया जिसमें एक सेना का जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गए.

तीसरा ग्रेनेड हमला शहर के मागरमल बाग के क्षेत्र में किया गया हालांकि इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है. कल से कुल मिलाकर कश्मीर घाटी में 6 ग्रेनेड हमले हो चुके हैं. इनमें से एक ग्रेनेड हमला सत्ताधारी पीडीपी के विधायक मुश्ताक शाह के घर के नजदीक हुआ है.

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 2 ग्रेनेड हमलों की जिम्मेदारी ली है. इसमें श्रीनगर के फतेह कदल और बादशाह चौक के पास सेना पर हुए हमलों की जिम्मेदारी जैश ने ली है. जैश के प्रवक्ता ने जीएनएस को दिए बयान में कहा कि ये ग्रेनेड हमला ऑपरेशन बद्र का हिस्सा थे. जैश ने फतेह कदल में जो पहला ग्रेनेड अटैक किया उसमें कई भारतीय घायल हो गए हैं.

कश्मीर में पीडीपी विधायक के घर ग्रेनेड फेंक बनाया गया निशाना

इससे पहले आतंकवादियों ने आज जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पीडीपी विधायक मुश्ताक शाह के आवास सहित श्रीनगर और अनंतनाग में तीन ग्रेनेड हमले किए. इनमें छह लोग घायल हो गए.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने तराल विधायक शाह के पुलवामा स्थित आवास की ओर एक ग्रेनेड फेंका. ग्रेनेड से बगीचे में विस्फोट हुआ और कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त विधायक अपने आवास में नहीं थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget