एक्सप्लोरर

दिल्ली में कबाड़ की दुकान में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दुकान मालिक फरार

दिल्ली में कबाड़ की एक दुकान में आग लगने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में कबाड़ की एक दुकान में आग लगने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

आग बुझाने के बाद तीन शवों को किया गया बरामद- पुलिस

दमकल विभाग के अनुसार, गुरुवार रात 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. विभाग ने बताया कि दुकान के उपर बने छोटे कमरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रहने वाले कुछ लोग आग से झुलसकर घायल हो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के बाद तीन शव बरामद किए गए.

कबाड़ का दुकान मालिक घटना के बाद से फरार- पुलिस

मृतकों में दो करीब 20 साल के व्यक्ति हैं, जबकि तीसरा 10 साल से कम उम्र का बच्चा है. मृतकों में से एक की कीर्ति नगर के कमला नेहरू कैंप निवासी 20 वर्षीय रोहित के रूप में पहचान की गई है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि रोहित आग की लपटों में घिर गया जब उसने आग बुझाने का प्रयास किया और उसका शव एक नाली में मिला. उन्होंने बताया कि कबाड़ की दुकान 50 वर्षीय टोनी महतो चलाता था, जो घटना के बाद से फरार है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि यह संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा.

उन्होंने कहा, "हमने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया है.’’

यह भी पढ़ें.

रूपेश हत्याकांड: कातिलों की गिरफ्तारी के सवाल पर भड़के नीतीश कुमार, पत्रकारों से पूछा- आपको पता है तो बताइए

Farmers Protest Updates: किसानों के साथ कृषि मंत्री तोमर की बैठक शुरू, आज है 9वां राउंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget