एक्सप्लोरर

गौतम बुध्द नगर में पिछले 24 घंटे में कोरोना से तीन लोगों की मौत, कुल संक्रमित संख्या 21 हजार के पार

कोरोना का कहर गौतम बुध्द नगर में बरपाया हुआ है. पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है. जिससे जिले में कोरोना से मरने वालो की संख्या 80 हो गई है.

ग्रटर नोएडा: गौतम बुध्द नगर अब कोरोना का कहर अब जानलेवा साबित होने लगा है. लगातार पांच दिन से कोरोना के कारण लोगों की मौत हो रही है. पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है. जिससे जिले में कोरोना से मरने वालो की संख्या 80 हो गई है.

कोरोना का संक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है और पांच दिनों से प्रतिदिन 150 से ज्यादा नए लोग कोरोना के संक्रमित का शिकार हो रहे है. पिछले 24 घंटे में जिले में 152 नए संक्रमित मिले और 178 लोग स्वस्थ हुए. गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 21,626 हो गई है जबकि 1276 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, जिनका जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

कोरोना से पिछले पांच दिनों में 7 लोगों की मौत 

कोरोना से लगातार हो रही मौतों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता को और बढ़ा दिया है. जिले में पिछले पांच दिनों में कोरोना के कारण सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नवंबर में अभी तक 12 लोग दम तोड़ चुके हैं. जिले में अब कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है. जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 80 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में दनकौर निवासी 51 वर्षीय महिला शामिल है. वह पहले से हृदय संबंधित रोग ग्रस्त थी.

वहीं, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में इलाज के दौरान ग्रेटर नोएडा निवासी 66 वर्षीय पुरुष की भी मौत हुई है. वहीं सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान 84 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. यह दोनों मरीज भी पहले से दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे. जिले में इससे पूर्व एक दिन में अधिकतम चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है. वहीं जांच के दौरान 152 नए संक्रमित भी मिले हैं. इससे जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या-21,801 पहुंच गई है. वहीं 178 लोग कोरोना से भी ठीक हुए हैं. अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 20,445 पहुंची है. वर्तमान में 1,276 केस सक्रिय है.

मंगलवार को करीब साढ़े तीन हजार लोगों की जांच की गई

सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए संदिग्धों की जांच की जा रही है. मंगलवार को भी करीब साढ़े तीन हजार लोगों की जांच की गई है. संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी. इस बीच नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर की जा रही जांच में दो स्थानों पर कैंप लगाकर 188 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें कुल तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकले. जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अशोक नगर में लगाए गए कैंप में 82 व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकले. बॉटनिकल गार्डन पर लगाए गए कैंप में 106 व्यक्तियों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई, जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित निकला. बॉर्डर पर जांच आगे भी जारी रहेगी.

कोविड 19 महामारी में बिना मास्क लगाकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 1033  व्यक्तियों का चालान किया गया व 103,800/- जुर्माना वसूला गया. जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जांच बढ़ाने के लिए कहा गया है. कोरोना के नियमों का शत-फीसद पालन कराया जाए. मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूलते हुए जागरूक भी किया जाए.

यह भी पढ़ें.

Cyclone Nivar LIVE Updates: तूफान 'निवार' तमिलनाडु-पुद्दुचेरी के तट पर टकराएगा, चेन्नई में कल रात से सुबह 5.30 तक 120 MM की भारी बारिश

बीजेपी नेताओं के सरकार बनाने वाले बयान पर शरद पवार का करारा जवाब, कहा- विपक्ष की सत्ता में वापसी मुश्किल

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget