एक्सप्लोरर

Threat To Diplomat: खालिस्तान समर्थकों की करतूत, पोस्टर में राजनयिकों को धमकी, भारत ने उठाया मुद्दा

Threat To Indian Diplomat: कनाडा में खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप निज्जर की पिछले महीने हत्या कर दी गई है, जिसके बाद वहां एक रैली बुलाई गई है.

Threat To Indian Diplomat In Canada: भारत ने कनाडा में मौजूद विदेश विभाग के अपने अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार से चिंता जताई है. हाल ही में कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की रैली को लेकर पोस्टर बांटे गए हैं, जिसमें ओटावा में मौजूद उच्चायुक्त और टोरंटो में महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को निशाना बनाने की बात कही गई है

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में पोस्टर्स का हवाला देते हुए बताया गया है कि खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में 8 जुलाई को खालिस्तान फ्रीडम रैली करने की योजना बनाई है. ये रैली खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के विरोध में बुलाई है. खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख निज्जर की कनाडा के सरे शहर में 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. निज्जर को एक गुरुद्वारे के पार्किंग में गोली मारी गई थी.

उच्चायुक्त को धमकी

पोस्टर में ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में वाणिज्य दूतावास के जनरल अपूर्व श्रीवास्तव को भी धमकी दी गई है. हिंदुस्तान टाइम्स ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है, इन अधिकारियों और दूसरे कर्मचारियों की सुरक्षा चिंताओं को लेकर ग्लोबल अफेयर्स कनाडा, देश के विदेश मंत्रालय के साथ ही राजनयिकों की सुरक्षा का जिम्मा देखने वाली रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) को सूचित कर दिया गया है. ओट्टावा और टोरंटो के पुलिस विभाग को भी जानकारी दी गई है.

कौन था हरदीप निज्जर जिसके लिए बुलाई गई रैली

हरदीप सिंह निज्जर भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था. भारत में हिंसा और क्राइम के कई केसों में उसका नाम सामने आया था. हरदीप सिंह निज्जर पंजाब में टारगेट किलिंग करवाता था. इसके अलावा निज्जर अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और कनाडा में भारतीय मिशनों के बाहर भारत विरोधी प्रदर्शनों का आयोजन करता था. इन प्रदर्शनों में वो भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाता था. 

इसके साथ ही निज्जर सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के बैनर तले गुरपतवंत सिंह पन्नून और परमजीत सिंह पम्मा जैसे आतंकवादियों के साथ काम कर रहा था. सिख फॉर जस्टिस को साल 2019 में भारत के गृह मंत्रालय ने बैन कर दिया था. वहीं, कनाडा में निज्जर के आवासों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने दस्तावेजों में लिस्टेड किया हुआ है.

यह भी पढ़ें

Canada Indira Gandhi Tableau: खालिस्तान समर्थक परेड में इंदिरा गांधी की हत्या का सीन, कनाडा पुलिस बोली- ये हेट क्राइम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, खरगे बोले- 'कुर्सी बचाने के लिए...'
Live: राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, खरगे बोले- 'कुर्सी बचाने के लिए...'
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget