एक्सप्लोरर

कनाडा के पीएम से मुलाकात के बाद खालिस्तान का नाम लिए बिना पीएम मोदी की खरी-खरी

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक मंशा के लिए धर्म का दुरुपयोग करने और अलगाववाद को बढ़ावा देने वालों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए.

नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ विस्तृत बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ किया कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को चुनौती देने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उनका इशारा खालिस्तान मुद्दे पर कनाडा की सरकार के नरम रुख के खिलाफ देखा जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक मंशा के लिए धर्म का दुरुपयोग करने और अलगाववाद को बढ़ावा देने वालों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमने द्विपक्षीय साझीदारी पर चर्चा की और सहयोग को मजबूत करने के ठोस उपायों की पहचान की. हमने रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई.’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ भारत और कनाडा जैसे लोकतांत्रिक देशों के लिए खतरा हैं.

ट्रूडो के खालिस्तान समर्थक रुख की आलोचना पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कई नेताओं ने की है जिन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाया. ट्रूडो ने सिंह को आश्वासन दिया कि उनका देश भारत या कहीं भी अलगाववाद का समर्थन नहीं करता है.

पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि जो लोग भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को चुनौती देते हैं उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पीएम मोदी और ट्रूडो के बीच विस्तृत वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा सहयोग सहित छह समझौते हुए. ट्रूडो के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि आतंकवाद से लड़ने में दोनों देश मिलकर काम करें.

पिछले कुछ दिनों में ट्रूडो के भारत के कई हिस्से में दौरे के मद्देनजर पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा के नेता को भारत की विविधता का अनुभव हो गया होगा. ट्रूडो ने भारत को व्यापारिक सहयोग में नैसर्गिक सहयोगी बताया.

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने देश के अधिकारियों से भी कहा है कि द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दोगुना प्रयास करें. इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और और परस्पर हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget