एक्सप्लोरर

तीन पर्यटकों की मौत के बाद फिर विवादों में गोवा का मशहूर सनबर्न फेस्टिवल

पुलिस के मुताबिक़ हार्ट अटैक से तीनों युवाओं की मौत हुई है. इससे पहले भी सनबर्न फेस्टिवल विवाद में रह चुका है जिसकी वजह से इसका ठिकाना गोवा से बदलकर 3 साल के लिए पुणे कर दिया गया था.

गोवा: गोवा का मशहूर सनबर्न फेस्टिवल विवादों में है. इस फेस्टिवल में शरीक होने हैदराबाद से आए 3 युवाओं की मौत हो गई. अंदेशा जताया गया है कि ये मौतें ड्रग्स के ओवरडोज से हुई हैं. इस बात को लेकर गोवा में विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा है और इस फेस्टिवल को बंद कराने की मांग की है. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार मौत का असली कारण छुपा रही है ताकि किसी तरह का कोई हंगामा ना हो. पुलिस के मुताबिक़ हार्ट अटैक से तीनों युवाओं की मौत हुई है और उनका विसेरा हैदराबाद एफएसएल को फ़ॉरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है. लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार मौत की असली वजह कभी सामने आने नहीं देगी. जिस तरह साल 2008 और 2014 में हुआ था.

विपक्षी पार्टियों ने गोवा सरकार को घेरा तो राज्य के पर्यटन मंत्री बाबू आजगांवकर ने कह दिया कि बंद तो दूर अगली बार इस तरह के दो फ़ेस्टिवल का आयोजन करने पर सरकार विचार करेगी. क्योंकि इस फ़ेस्टिवल से राज्य को 250 करोड़ मिले. उन्होंने कहा कि पहले से माइनिंग बैन होने से सरकार को हो रहे नुक़सान की भरपाई इस तरह के फ़ेस्टिवल ही कर सकते हैं. इस बयान पर अब राज्य में सियासी ग़दर मचा हुआ है. विपक्ष कह रहा है कि सरकार पैसों के लिए युवाओं की जान से खेल रही है.

बता दें कि छुट्टियों के इस मौसम में गोवा का आकर्षण ना केवल वहां के खूबसूरत बीच और सीफूड रहते हैं बल्कि इन्हीं दिनों में यहां सनबर्न फेस्टिवल भी आयोजित किया जाता है. गोवा के उत्तरी भाग के वागाटूर बीच पर सनबर्न का आयोजन होता है और इसमें दुनिया भर से युवा शामिल होने के लिए आते हैं. ये एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रांस डांस म्यूजिक फेस्टिवल है. पिछले 3 साल इस फेस्टिवल को पुणे में आयोजित किया गया था. इस बार फिरसे इसकी गोवा में वापसी हुई लेकिन युवाओं की मौत के कारण यह फिर एक बार विवाद में पड़ गया है.

गोवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को तीनों युवा सनबर्न फेस्टिवल के बॉक्स ऑफिस के पास खड़े होकर फेस्टिवल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई और वे गिर पड़े. उन्हें पास के मापसा में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस का कहना है की मौत का कारण हार्टअटैक भी हो सकता है लेकिन ड्रग्स के ओवरडोज की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. इन मौतों के बाद गोवा की तमाम विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमला कर दिया है और मांग की है इस फेस्टिवल को बंद करा दिया जाना चाहिए.

गोवा में आम आदमी पार्टी के नेता एलविस गोम्स ने कहा कि जो लोग सनबर्न के जरिए पैसे बना रहे हैं वे किसी सुपारी किलर से कम नहीं है. सरकारी मंजूरी से गोवा में पर्यटकों की हत्या हो रही है. गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चोडनकर ने पूरे मामले की जांच की मांग की है और कहा है कि गोवा के पर्यटन मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. सनबर्न फेस्टिवल की शुरुआत साल 2007 में गोवा में हुई थी. आज इसे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डांस फेस्टिवल माना जाता है. इसमें 52 देशों से लोग शरीक होने के लिए आते हैं. इससे पहले भी सनबर्न फेस्टिवल विवाद में रह चुका है जिसकी वजह से इसका ठिकाना गोवा से बदलकर 3 साल के लिए पुणे कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें-

भारत ने 2019 में 15 लाख बांग्लादेशियों को दिया वीजा, बना नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास और फंड का मैसेज नहीं जनता को रास'
BJP में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास मैसेज नहीं जनता को आया रास'
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget