एक्सप्लोरर

गुजरात के इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच रही कांटे की टक्कर

गुजरात विधान सभा चुनाव में करीब 16 सीटों पर काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला. इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस को दांतों तले अंगुलियां दबाने के लिए मजबूर होना पड़ा. कुछ सीटों पर तो जीत हार का अंतर लगभग 200 मतों का था.

नई दिल्ली: गुजरात विधान सभा चुनाव में करीब 16 सीटों पर काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला. इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस को दांतों तले अंगुलियां दबाने के लिए मजबूर होना पड़ा. कुछ सीटों पर तो जीत हार का अंतर लगभग 200 मतों का था.

धोलका और फतेपुरा जैसी सीटों पर एनसीपी और बीएसपी जैसी छोटी पार्टियों ने महत्वपूर्ण वोट अपनी झोली में डालकर कांग्रेस से जीत छीन ली. कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छे खासे मत हासिल किये. हिम्मतनगर, पोरबंदर, विजापुर, देवदर, डांग, मानसा और गोधरा विधानसभा सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला. कई स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवारों और प्रमुख बागियों ने दो मुख्य पार्टियों में से एक के वोट काटे.

डांग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अपने नजदिकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के उम्मीदवार से केवल 768 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सके जबकि कपराडा (अनसूचित जाति) सीट पर कांग्रेस केवल 170 वोटों से विजय हासिल कर पाई. गोधरा समेत ऐसी कम से कम आठ सीटें ऐसी थी जहां कांग्रेस के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से दो हजार से कम मतों से पीछे रहे.

गोधरा सीट पर बीजेपी के सी के राउलजी केवल 258 वोटों से जीत दर्ज कर पाये. गोधरा में नोटा वोटों की संख्या 3,050 थी और एक निर्दलीय उम्मीदवार को 18,000 से अधिक मत मिले. धोलका विधानसभा सीट पर कांग्रेस केवल 327 वोटों के अंतर से हारी. इस सीट पर बीएसपी और एनसीपी को क्रमश: 3139 और 1198 वोट मिले.

इसी तरह फतेपुरा सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस पर 2,711 वोटों से जीत हासिल की. एनसीपी उम्मीदवार को 2,747 मत प्राप्त हुए. बोटाद सीट पर कांग्रेस केवल 906 वोटों के अंतर से हारी. इस सीट पर बीएसपी को 966 मत मिले. तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने यहां लगभग 7,500 मत प्राप्त किये.

कपराडा विधानसभा सीट के अलावा बीजेपी ने मानसा सीट 524 वोटों से गंवाई. बीजेपी देवदर सीट पर 972 वोटों से हारी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget