एक्सप्लोरर

इंडिया की कोऑर्डिनेशन मीटिंग में नहीं होगी सीट बंटवारे पर बात! फिर क्या होगा एजेंडे में खास? जानें

INDIA Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले बने विपक्षी गठबंधन इंडिया की एक और बैठक आज होने जा रही है. ये बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

INDIA Meeting : दिल्ली में आज यानी बुधवार (13 सितंबर) को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में सीटों पर चर्चा नहीं होगी. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है. पता चला है कि शाम को होने वाली समन्वय समिति की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की कोई संभावना नहीं है. गठबंधन में शामिल दलों के नेता आज चुनाव आयोग को लेकर रणनीति बनाएंगे. इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर भी रणनीति पर मंथन होगी. इसके अलावा गबंधन के भविष्य के कार्यकर्मों की भी रूपरेखा बनेगी.

दरअसल INDIA गठबंधन ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई है, जिसकी बुधवार शाम पहली बैठक नई दिल्ली में होनी है. एनसीपी के मुखिया शरद पवार के घर बैठक होगी. इस मीटिंग से पहले सदस्यों में से एक AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि गठबंधन को सफल बनाने के लिए सहयोगी दलों को महत्वाकांक्षा, मतभेद और मनभेद को छोड़ना होगा.

ये नेता नहीं हो सकेंगे शामिल

JDU के नेशनल प्रेसिडेंट ललन सिंह तबीयत बिगड़ने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. उनकी जगह बिहार के मंत्री और जदयू नेता संजय कुमार झा शिरकत करेंगे.  समिति के सदस्यों में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं. हालांकि वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. इसकी वजह है कि वह फिलहाल कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ का सामना कर रहे हैं. बंगाल के टीचर्स रिक्रूटमेंट स्कैम के सिलसिले में ईडी ने उन्हें नोटिस भेजा था.

सीपीएम भी बैठक में शामिल नहीं होगी क्योंकि उसके किसी भी प्रतिनिधि को समिति में जगह नहीं मिली है. इधर दिल्ली में बैठक से पहले शिवसेना (उद्धवगुट) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात की है. हाल ही में देशभर में कई राज्यों की सात सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंध के शानदार प्रदर्शन के बाद यह बैठक और खास हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: I.N.D.I.A गठबंधन में कौन होगा PM का चेहरे? BJP की आलोचना पर सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget