एक्सप्लोरर

भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज, कहा- पाकिस्तान के F-16 को हमने मार गिराया

'फॉरेन पॉलिसी' नाम की एक पत्रिका ने खबर प्रकाशित की कि पाकिस्तान के पास मौजूद एफ-16 विमानों की अमेरिका द्वारा की गई गिनती से यह पता चला है कि उनमें एक भी विमान कम नहीं है.

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना ने एक प्रमुख अमेरिकी पत्रिका के दावों को शुक्रवार को खारिज करते हुए एक बार फिर कहा कि उसने 27 फरवरी को हुई हवाई झड़प के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था. वायुसेना ने एक बयान में कहा, ''नौशेरा सेक्टर में हवाई झड़प के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग 21 बाइसन विमान ने एक एफ-16 को मार गिराया था.'' दरअसल, 'फॉरेन पॉलिसी' नाम की एक पत्रिका ने बृहस्पतिवार को यह खबर प्रकाशित की कि पाकिस्तान के पास मौजूद एफ-16 विमानों की अमेरिका द्वारा की गई गिनती से यह पता चला है कि उनमें एक भी विमान कम नहीं है. भारतीय वायु सेना के सूत्रों ने यह भी कहा कि उसके पास वायरलेस पर सुनी गई बातचीत, सिग्नलों और एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) और इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरों के साथ ही यह साबित करने के लिये निर्णायक ''परिस्थितिजन्य साक्ष्य'' हैं कि हवाई संघर्ष के दौरान एफ-16 विमान को मार गिराया गया. अपनी खबर में अमेरिकी पत्रिका ने कहा कि स्थिति के बारे में सीधी जानकारी रखने वाले दो वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पत्रिका को बताया कि अमेरिकी कर्मियों ने हाल ही में पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गणना की और पाया कि सभी विमान मौजूद हैं. यह खबर सीधे तौर पर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के उन दावों के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी को हवाई झड़प में एक पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था और इसके बाद उनका मिग-21 बाइसन विमान एक पाकिस्तानी मिसाइल की जद में आ गया था. वायुसेना के एक बयान में कहा गया, ''भारतीय बलों ने उस दिन दो अलग-अलग जगहों पर विमान से बाहर निकलते हुए देखा. यह दोनों ही जगह एक-दूसरे से आठ से 10 किलोमीटर दूर थीं. इनमें से एक आईएएफ मिग 21 बाइसन था और दूसरा पाक वायुसेना का विमान था. हमारे द्वारा जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरों से संकेत मिलते हैं कि पाक वायुसेना का विमान एफ-16 था.'' गौरतलब है कि पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर बम गिराए थे. भारत की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के बीच एक झड़प हुई थी जिसमें एक एफ-16 विमान को मार गिराया गया था. अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामला: जेटली का राहुल गांधी से सवाल- 'आरजी', 'एपी' और 'एफएएम' कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget