एक्सप्लोरर

Indian Railway: दिल्ली से मुंबई का सफर होगा आसान, सिर्फ 13 घंटे में पूरी होगी यात्रा

Indian Railway: वेस्टर्न रेलवे ने बताया है कि साल 2024 तक दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करने में केवल 13 घंटे लगेंगे. फिलहाल दिल्ली से मुंबई तक 18 से 20 घंटे लगते हैं.

Indian Railway: दिल्ली से मुंबई के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्छी ख़बर है, भारतीय रेलवे के मुताबिक साल 2024 तक दिल्ली से मुंबई की यात्रा में सिर्फ 13 घंटे ही लगेंगे. वर्तमान में दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस को 16 घंटे लगते हैं, जबकि अन्य सामान्य ट्रेनों को 18 से 22 घंटे लगते हैं. दुरंतो एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली तक की दूरी तय करने में 17 घंटे 15 मिनट का समय लेती है. इन दो महानगरों के बीच की दूरी 1,386 किलोमीटर है.

वेस्टर्न रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रैक के काम के अलावा, सिग्नल सिस्टम का काम भी जोरों पर चल रहा है. लगभग आधा काम पूरा हो चुका है, बाकि काम मार्च साल 2024 तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद इस रूट पर ट्रेनें अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी. ट्रेनों की औसतन गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. इस रूट पर अभी ट्रेनों की औसत गति 75 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे है. रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि काम पूरा हो जाने के बाद 25 प्रतिशत यात्री ट्रेन से सफर करना पसंद करेंगे, क्योंकि इस दौरान वह हमेशा इंटरनेट से जुड़े रह सकते हैं. 

वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने बुधवार को बताया कि मार्च साल 2024 तक सभी ट्रेनें जो दिल्ली से मुंबई के बीच चलती हैं, उनका समय काफी कम हो जाएगा और सीमित स्टेशनों पर रूकने वाली ट्रेनें केवल 13 घंटे में दोनों शहरों के बीच की दूरी को कवर कर सकेंगी. उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी ICF कोचों को LHB कोच में बदलने पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा पटरियों और अन्य बुनियादी ढांचों को मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं'.

एक सीनियर अधिकारी ने बताया इस परियोजना के तहत ट्रैक को बदला जा रहा है. एक किलोमीटर के ट्रैक में करीब 100 और स्लीपर जोड़े जाएंगे. इसके साथ ही, रेलवे क्रासिंग पर भी काम चल रहा है. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) की तुलना में लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच का वजन कम होता है, ICF कोच की तुलना में LHB कोच में उच्च वहन क्षमता, उच्च गति क्षमता और लाइफ सेफ्टी ज्यादा होती है.  भारतीय रेलवे में सभी ICF कोचों को LHB में बदली जा रही है, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक ICF कोचों को पहले ही WR द्वारा बदला जा चुका है.

मुंबई-दिल्ली रेलवे रूट देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है. इस रूट पर 100 से अधिक ट्रेनें चलती हैं, जिसमें मुंबई से दिल्ली जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें शामिल हैं. दिल्ली- मुंबई रूट उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को कवर करता है. इन सात राज्यों के यात्रियों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा. वेस्टर्न रेलवे अधिकारी के मुताबिक, इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद, इस रूट की कैपिसिटी में 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी. दूसरे शब्दों में कहे तो इसका मतलब यह है कि इस रूट पर कुछ और ट्रेनें चलेंगी.

6,661 करोड़ की है यह परियोजना

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि यह पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर मध्य, उत्तरी रेलवे और पश्चिमी रेलवे सहित चार रेलवे जोन द्वारा की जाने वाली यह परियोजना 6,661 करोड़ रुपये की है. रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा पश्चिमी रेलवे द्वारा अपग्रेड किया जा रहा है.  

'स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0' और 'अमृत 2.0' का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- अब शहरों को गार्बेज फ्री बनाना लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget