एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रशासन ने तैयार की रणनीति, 24 घंटे काम कर रहे प्लांट

जम्मू- कश्मीर में बढ़ते कोरोना के मामलों और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. प्रदेश के सभी 11 ऑक्सीजन प्लांट्स से प्रशासन ऑक्सीजन खरीद रहा है. वहीं, ऑक्सीजन प्लांट्स में 24 घंटे काम हो रहा हैं. इससे ऑक्सीजन का उत्पादन करीब दोगुना हो गया है.

जम्मू: पूरे देश की तरह ही जम्मू- कश्मीर में भी करोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है और इस महामारी से निपटने के लिए जरूरी ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अब प्रशासन प्रदेश के सभी निजी ऑक्सीजन प्लांट्स से ऑक्सीजन खरीद रहा है. आलम यह है कि प्रदेश के सभी 11 ऑक्सीजन प्लांट्स में ऑक्सीजन का उत्पादन करीब दोगुना हो गया है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन इस महामारी को रोकने के साथ-साथ कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज पर भी खासा ध्यान दे रहा है. करोना के मरीजों के लिए जरूरी ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार कर ली है. जहां सरकार एक तरफ अगले एक साल में प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात कह रही है, वही इन दिनों सरकार ने ऑक्सीजन की खपत को पूरा करने के लिए प्रदेश के सभी 11 ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन लेना शुरू कर दिया है.
 
ऑक्सीजन प्लांट में 24 घंटे हो रहा काम 
जम्मू में ऑक्सीजन प्लांट चला रहे बाबूराम शर्मा का दावा है कि कोरोना महामारी से पहले उनका यूनिट करीब 12 घंटे चल रहा था लेकिन अब उन्हें ऑक्सीजन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए अपना प्लांट 24 घंटे चलाना पड़ रहा है. उनके मुताबिक पिछले कुछ समय से उनके यूनिट का उत्पादन दोगुना हो गया है, जिस को पूरा करने के लिए उनके कर्मचारी ऑवरटाइम काम कर रहे हैं.

पूरी क्षमता से कर रहे ऑक्सीजन का उत्पादन 
बाबूराम के अनुसार, वह जम्मू के साथ राजौरी तक के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई कर रहे हैं. वहीं, जम्मू के बड़ी ब्रह्मणा में करीब 4 ऑक्सीजन यूनिट्स चल रहे हैं. इस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय लंगर के मुताबिक ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने कुछ दिन पहले सभी ऑक्सीजन यूनिट की बैठक बुलाई थी और उन्हें अपनी पूरी क्षमता से ऑक्सीजन का उत्पादन करने को कहा था. हालांकि एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए जारी नाइट कर्फ्यू के दौरान ऑक्सीजन प्लांट सहित दूसरे ज़रूरी उद्योगों के कर्मचारियों को इस कर्फ्यू के दौरान आने-जाने की छूट दी जानी चाहिए.  
 

 यह भी पढ़ें

Corona India: देश में पहली बार 3.32 लाख नए कोरोना केस आए, एक दिन में रिकॉर्ड 2263 की मौत

कोरोना पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी हरीश साल्वे ने हटने का अनुरोध किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget