एक्सप्लोरर

Corona India: देश में पहली बार 3.32 लाख नए कोरोना केस आए, एक दिन में रिकॉर्ड 2263 की मौत

Coronavirus Cases Death in India: भारत में आज लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 27 करोड़ 44 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17.40 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब अमेरिका से भी आगे निकल गया है. दुनिया में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा केस भारत में आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 332,730 नए कोरोना केस आए और 2263 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 193,279 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को देश में 314,835 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 62 लाख 63 हजार 695
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 36 लाख 48 हजार 159
  • कुल एक्टिव केस- 24 लाख 28 हजार 616
  • कुल मौत- 1 लाख 86 हजार 920
  • कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 डोज दी गई

महाराष्ट्र में 67013 नए मामले, 568 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 67,013 नए मामले सामने आए. वहीं कोविड-19 से 568 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कुल 40,94,840 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से कुल 62,479 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को संक्रमण के 68,631 नए मामले आए थे जो एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है. 

दिल्ली में कोरोना से मौतों का नया रिकॉर्ड
राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 306 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में अभी तक 1 दिन में कोरोना के कारण होने वाली मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर बढ़कर 36 फीसदी से अधिक हो गई है. गुरुवार को सामने आए नतीजों के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे के दौरान 26 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

कल 31 लाख कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 22 अप्रैल तक देशभर में 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 31 लाख 47 हजार 782 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 84 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 15 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर SC ने लिया संज्ञान, ऑक्सीजन और दवा आपूर्ति पर आज होगी सुनवाई

CJI एसए बोबडे आज हो जाएंगे रिटायर, जानिए कौन होगा अगला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget