एक्सप्लोरर

जयंती: जानें कैसे राजा राममोहन राय ने समाज की कुरीतियों को दूर कर आधुनिक भारत की नींव रखी

राजा राम मोहन राय ने समाज की कुरीतियों को दूर कर आधुनिक भारत का निर्माण किया. उन्होंने समाज की कुरीतियों को दूर कर महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया.

नई दिल्ली: आधुनिक भारत का निर्माण करने वाले राजा राम मोहन राय का जन्म सन 1772 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के राधानगर गांव में हुआ था. मोहन राय दिमाग के इतने तेज थे कि महज 15 साल की उम्र में उन्होंने बांग्ला, अरबी, संस्कृत और पारसी भाषा सीख ली थी. राय की प्रांरभिक शिक्षा उनके गांव में ही हुई बाद में उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए बिहार की राजधानी पटना भेज दिया गया.

मोहन राय के पिता रमाकांत राय वैष्णव एक रूढीवादी हिंदू ब्राह्मण थे जबकि मोहन राय कई हिंदू परंपराओं और रीति रिवाजों के खिलाफ थे. वे अंधविश्वास के भी खिलाफ थे. उनमें और उनके पिता में अक्सर मतभेद होते थे. इसी वजह से वे घर छोड़कर चले गए. जब घर आए तो परिवार वालों ने उनकी शादी ये सोचकर कर दी कि शायद इनमें कोई बदलाव आए लेकिन मोहन राय में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. बाद में मोहन राय उत्तर प्रदेश के वाराणसी चले गए जहां उन्होंने वेदों और उपनिषदों को पढ़ा. जब 1803 में उनके पिता का देहांत हुआ तो वे वापस बंगाल लौट गए.

समाज की कुरीतियों की किया विरोध

राजा राममोहन राय ने ईस्ट इंडिया कंपनी के राजस्व विभाग में भी नौकरी की. साथ ही उन्होंने जैन धर्म और मुस्लिम धर्म का भी अध्ययन किया. उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों का जमकर विरोध किया. राय सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के सख्त खिलाफ थे. उन्होंने गवर्नर जनरल लार्ड विलियम बेंटिक के जरिए सती प्रथा के खिलाफ तो कानून भी बनवा दिया था. उनका मानना था जब वेदों में सती प्रथा का जिक्र नहीं है तो ये समाज भी नहीं होने चाहिए.

महिलाओं के हक के लिए लड़े

इसके अलावा राय हमेशा महिलाओं के हक के लिए भी लड़ते थे. राय ने महिलाओं के संपत्ति में हक जैसे कई अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी. उस दौर में समाज कुरीतियों से जकड़ा हुआ था औ राय आधुनिक खयाल के मालिक थे. वे समाज को कुरीतियों से आजाद कराना चाहते थे.

अंग्रेजी भाषा का दिया बढ़ावा

राजा राममोहन राय ने महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को काफी बढ़ावा दिया. उन्होंने अंग्रेजी के अलावा साइंस और मेडिकल साइंस की पढ़ाई पर ज्यादा जोर दिया. उनका मानना था कि अंग्रेजी की पढ़ाई रूढ़ीवादी पढ़ाई के तरीके से ज्यादा बेहतर है. इसी वजह से उन्होंने एक इंग्लिश मीडियम स्कूल भी खोला था.

1833 में हुआ निधन

मोहन राय का निधन ब्रिस्टल के पास स्टाप्लेटन में 27 सितंबर, 1833 को हुआ. मोहन राय ने ना सिर्फ समाज की कुरीतियों को दूर किया बल्कि आधुनिक शिक्षा के साथ आधुनिक भारत के निर्माण मे भी अहम किरदार अदा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget