एक्सप्लोरर

ठाणे बुलेट ट्रेन स्टेशन के डिजाइन में किया गया बदलाव, अब नहीं कटेंगे 21 हजार मैंग्रोव वृक्ष

महाराष्ट्र के ठाणे बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण के कारण 53 हजार मैंग्रोव वृक्षों की कटाई होनी थी. अब इन वृक्षों को कटने से बचाने के लिए स्टेशन के डिजाइन में बदलाव किया गया है. इस बार में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) अचल खरे ने जानकारी दी.

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे बुलेट ट्रेन स्टेशन के डिजाइन में बदलाव किया गया है. इस बदलाव के कारण अब 21 हजार मैंग्रोव वृक्षों को कटने से बचा लिया गया है. बता दें कि ठाणे बुलेट ट्रेन स्टेशन के पहले के डिजाइन के मुताबिक 53 हजार मैंग्रोव वृक्षों को यहां काटा जाना था, लेकिन अब सिर्फ 32,044 वृक्षों को ही काटा जाएगा. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआरसीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अचल खरे ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए वन्यजीव, वन और सीआरजेड की जरूरी मंजूरी ले ली गई है.

अचल खरे ने बताया कि वन संबंधी मंजूरी कुछ शर्तों के साथ मिली है. पर्यावरण मंत्रालय ने एक शर्त रखी है कि ठाणे स्टेशन डिजाइन की समीक्षा की जाए ताकि क्षेत्र में प्रभावित मैंग्रोव की संख्या घटाई जा सके. इसी के मद्देनजर यहां के स्टेशन के डिजाइन में बदलाव किया गया है.

रेलवे की बुलेट ट्रेन परियोजना के क्रियान्वयन का काम देखने वाली एजेंसी एनएचएसआरसीएल ने शनिवार को कहा, ''इस परियोजना से प्रभावित होने वाले मैंग्रोव वृक्षों की संख्या 53 हजार से घटा कर 32,044 करने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे में स्टेशन के डिजाइन पर फिर से काम किया है.'' अचल खरे ने कहा, “ठाणे स्टेशन की जगह में बिना कोई बदलाव करते हुए, प्रभावित होने वाले मैंग्रोव क्षेत्र को कैसे हर संभव तरीके से घटाया जा सकता है-जापानी इंजीनियरों के साथ हमने इस पर चर्चा की और इसके अनुसार उसमें संशोधन किया.”

अचल खरे ने कहा, “पार्किंग क्षेत्र और यात्री संचालन क्षेत्र जैसे यात्री इलाकों को मैंग्रोव क्षेत्र से हटा दिया गया है. स्टेशन की जगह वही है लेकिन इसके डिजाइन में बदलाव के बाद, अब केवल तीन हेक्टेयर मैंग्रोव क्षेत्र ही प्रभावित होगा. पहले 12 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हो रहा था. इस तरीके से हमने प्रभावित होने वाले करीब 21,000 मैंग्रोव वृक्ष घटा लिए हैं और पूरी परियोजना से अब केवल 32,044 मैंग्रोव प्रभावित होंगे. इससे पहले करीब 53,000 मैंग्रोव प्रभावित हो रहे थे.” खरे ने कहा कि एनएचएसआरसीएल बुलेट ट्रेन परियोजना से प्रभावित मैंग्रोव के लिए मैंग्रोव प्रकोष्ठ में 1:5 के अनुपात में पैसा जमा कर मुआवजा देगा.

महाराष्ट्र: पुणे में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के घर पर गिरी, 16 लोगों की मौत इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, अब G20 सम्मेलन के तीसरे सत्र में होंगे शामिल UP के बिजनौर में वाहन जांच के दौरान व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

चीन की बदनाम कंपनी हिकविजन के CCTV कैमरे लगवाएगी केजरीवाल सरकार, अमेरिका, ब्रिटेन में बैन हैं ये कैमरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget