एक्सप्लोरर

पहलगाम में माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने किया स्वाहा, कर लें गिनती

Terrorist Killed In Operation Sindoor: पंजाब में चार ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां जैश और लश्कर के मुख्यालय हैं, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पांच आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया गया.

Indian Army Operation Sindoor: 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में माताओं-बहनों के सिंदूर को उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने मिसाइल अटैक में स्वाहा कर दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने पाकिस्तान और पीओके के भीतर घुसकर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया. इस हमले में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार समेत कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया.

मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वारी, भीमबेर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल ये वो ठिकाने थे जहां पर भारतीय सेना ने आतंकियों को निशाना बनाया.

कितने आतंकी मारे गए?

हवाई हमलों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के दस परिवार के सदस्य और 4 करीबी मारे गए. हमले में मारे गए लोगों में उसकी बहन, बहनोई और भतीजे सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं.

आतंकी अजहर ने एक बयान में कहा, "आज रात मेरे परिवार के 10 सदस्यों को एक साथ यह सौभाग्य प्राप्त हुआ. पांच मासूम बच्चे जन्नतुल फिरदौस के फूल बन गए. मेरी जान से भी प्यारी मेरी बड़ी बहन साहिबा, उनके पति...मेरे भतीजे अलीम फाजिल और उनकी पत्नी और मेरी प्यारी भतीजी आलम फाजिला...हमारे भतीजे और उनकी पत्नी अल्लाह को प्यारे हो गए हैं."

बयान में कहा गया है, "मोदी ने मासूम बच्चों, बुर्काधारी महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया. दुख और सदमा इतना बड़ा है कि बर्दाश्त से बाहर है लेकिन कोई अफसोस नहीं, कोई निराशा नहीं और कोई डर नहीं. बार-बार मन में आता है कि मुझे भी इन 14 लोगों में शामिल होना चाहिए था, लेकिन अल्लाह से मिलने का समय तय है, यह पहले या बाद में नहीं हो सकता.”

मसूद अजहर ने आगे कहा, “हमारे घर में कुल चार बच्चे थे, जिनकी उम्र 7 साल से 3 साल के बीच थी. वे चारों एक साथ जन्नत गए. कुरान में कहा गया है कि शहादत उन्हीं को दी जाती है, जिनसे अल्लाह प्यार करता है. उनके जाने का यही समय तय था, लेकिन अल्लाह ने उन्हें जिंदगी दी है, मौत नहीं. अब मोदी के इस जुल्म ने सारे रास्ते तोड़ दिए हैं, अब किसी को भी वहां नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए."

मुजफ्फराबाद के सवाई नाले के पास जामिया मस्जिद बिलाल पर हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी वकास और हसन का भी सफाया हो गया है.

इसके अलावा, मुरीदके में मरकज तैयबा पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के एचवीटी (हाई वैल्यू टेररिस्ट) अब्दुल मलिक और मुदस्सिर मारे गए.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तानी सेना का कबूलनामा, रोते हुए बताया ऑपरेशन सिंदूर से आतंकिस्तान में कितनी मची तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget