एक्सप्लोरर

'मुझे सुसाइड मिशन पर पाकिस्तानी कर्नल ने भेजा था', सेना के ऑपरेशन में पकड़े गए आतंकी का कबूलनामा

Terrorist Tabarak Hussain: पाकिस्तानी आतंकवादी तबारक हुसैन को पाक खुफिया एजेंसी के एक कर्नल ने भारतीय सेना की चौकी पर हमले के लिए 30,000 रुपये दिए थे. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

Tabarak Hussain: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसकी करतूत का चिट्ठा भारत में घुसपैठ की कोशिश करने के दौरान पकड़े गए आतंकी ने ही खोल दी है. दरअसल, भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी तबारक हुसैन को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक कर्नल ने सेना की चौकी पर हमले के लिए 30,000 रुपये दिए थे.

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कोटली के सब्जकोट गांव के निवासी 32 वर्षीय तबारक हुसैन को रविवार को नौशेरा सेक्टर में गिरफ्तार किया गया था. हुसैन के साथी भारतीय सैनिकों द्वारा ललकारे जाने पर उसे छोड़कर वापस भाग गए थे. घायल आतंकवादी तबारक हुसैन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "हम 4-5 लोग थे. पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने हमें भेजा था. उन्होंने हमें पैसे दिए थे. हमें भारतीय सेना की 1-2 पोस्ट पर हमला करने को कहा गया था."

फिदायीन आतंकी ने पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए कहा, "मुझे पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने भारतीय सेना पर लगभग 30,000 रुपये में हमला करने का काम सौंपा था." सेना के अस्पताल में उसने कहा, ‘‘मुझे धोखा दिया गया (साथी आतंकवादियों द्वारा) और फिर भारतीय सेना ने मुझे पकड़ लिया.’’

सेना ने क्या कहा?
सेना के अधिकारियों ने कहा कि पिछले छह साल में दूसरी बार हुसैन को सीमापार से इस तरफ घुसपैठ की कोशिश करने के दौरान गिरफ्तार किया गया. वह पाकिस्तानी सेना की एक खुफिया इकाई के लिए भी काम करता था. सेना की 80 इन्फेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर कपिल राणा ने बताया कि 21 अगस्त को सुबह के समय झानगड़ में तैनात चौकन्ने जवानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दूसरी तरफ से दो से तीन आतंकवादियों की गतिविधि देखी.

उन्होंने कहा, ‘‘एक आतंकवादी भारतीय चौकी के करीब आया और उसने बाड़ काटने की कोशिश की. चौकन्ने जवानों ने उसे ललकारा. हालांकि भागने की कोशिश कर रहा आतंकवादी गोली लगने से घायल हो गया.’’ अधिकारी ने कहा कि पीछे छिपे हुए दो आतंकवादी घने जंगल की आड़ में भाग निकले. उन्होंने कहा, ‘‘घायल पाकिस्तानी आतंकवादी तबारक हुसैन को जिंदा पकड़ लिया गया और तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के साथ उसकी सर्जरी की गई.’’

यह भी पढ़ेंः 

PLA War Drill: ताइवानी रक्षा मंत्रालय का दावा- 5 बजे तक 20 PLA लड़ाकू विमान और 14 जहाजों ने किया युद्धाभ्यास

Indian Army: अब डरेगा ड्रैगन, पाकिस्तान को आएंगे पसीने! भारतीय सेना ने सीमाओं पर की AI आधारित निगरानी सिस्टम की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget