आतंकी हमला: श्रीनगर में सीआरपीएफ का 1 जवान शहीद, 2 जख्मी

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में CRPF का एक जवान शहीद हुआ है और दो जवान घायल हो गए है. ये हमला पांथा चौक पुलिस स्टेशन के पास हुआ है. पंथा चौक पर आतंकी हमले के बाद हरकत में आए एक जवान से गलती से मिसफायर हुआ. कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन मौके पर एबीपी न्यूज संवाददाता आसिफ बाल-बाल बचे.
खबर लिखे जाने तक श्रीनगर में डीपीएस स्कूल में संदिग्ध आतंकियों की तलाश जारी है. कुछ लोगों ने दो आतंकियों को दिखने की बात कही. स्कूल से फायरिंग की आवाज भी आई. लश्कर ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
पंथा चौक पुलिस स्टेशन के पास हमला करने के बाद डीपीएस की ओर आतंकी भाग गये हैं. जवानों ने पूरे इलाके को घेर रखा है. क्रॉस फायरिंग में एबीपी न्यूज संवाददाता आसिफ कुरैशी बाल-बाल बचे हैं. फिलहाल आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है.
Source: IOCL
























