एक्सप्लोरर

Poonch Terrorist Attack: पाकिस्तान सेना के पूर्व कमांडो से लश्कर के आतंकी तक... पुंछ हमले में शामिल आतंकवादियों की तस्वीरें आईं

Poonch Terrorist Attack: पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में वायु सेना के काफिले पर हमले में शामिल तीन आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की गई हैं. फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है.

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले हफ्ते भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले 3 आतंकियों की पहचान हो गई है. बुधवार को सेना ने तीनों आतंकियों की तस्वीरें जारी की हैं. ये तस्वीरें CCTV फुटेज से ली गई हैं. इस आतंकी हमले में कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की मौत हो गई थी और उनके चार सहयोगी घायल हो गए थे.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, बीते हफ्ते भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले तीनों आतंकियों की पहचान पाकिस्तानी सेना के पूर्व कमांडो इलियास, प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के हदून और अबू हमजा के तौर पर हुई. ये उनके कोड नेम थे. इस दौरान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों आतंकवादियों ने वायुसेना के काफिले पर हमले के लिए असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल किया था, जिसमें अमेरिका निर्मित M 4 और रूस निर्मित AK-47 का प्रयोग आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था.

आतंकियों पर पुलिस ने रखा 10 लाख का इनाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकियों के स्केच जारी किए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आतंकी हमजा को मध्यम कद और गोरे रंग का बताया गया है. साथ ही उसकी उम्र 30 से 32 साल के बीच बताई गई है और बाल कटे हुए हैं. पुलिस के अनुसार, हमजा को आखिरी बार ब्राउन कलर के शॉल और ऑरेंज कलर के बैग के साथ पठानी सूट पहने देखा गया था. आतंकवादियों की सूचना देने पर पुलिस ने 10 लाख रुपए का इनाम रखा है.

सर्च ऑपरेशन के लिए लगाए गए हेलीकॉप्टर 

भारतीय सेना ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर को भी तलाशी अभियान में शामिल किया है. इसके साथ ही सेना ने अपनी बेहतरीन पैरा कमांडो की टुकड़ी को भी सर्च ऑपरेशन में उतार दिया है. बता दें कि बीते शनिवार का हमला 21 दिसंबर, 2023 के बाद पुंछ में पहला हमला था, जब जिले के बफलियाज के डेरा की गली इलाके में एक आतंकवादी हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे.

आतंकियों ने M4 असॉल्ट राइफल का किया था इस्तेमाल

भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए हमले से पहले बीते कुछ हफ्तों में पुंछ और राजौरी इलाकों में कई आतंकवादी हमले हुए थे. इन्हीं हमलों में राजौरी के शादरा शरीफ इलाके में एक सरकारी कर्मचारी मोहम्मद रजाक (40)  को एक मस्जिद के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. बताया जा रहा है कि मोहम्मद रजाक समाज कल्याण विभाग में काम करते थे. आतंकियों ने हमले के दौरान अमेरिका में बनी M4 असॉल्ट राइफल और एक पिस्तौल का इस्तेमाल किया था. इस आतंकी हमले के दौरान मोहम्मद रजाक के भाई भी साथ थे. हालांकि, वो सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे.

ये भी पढ़ें: Illegal Immigration: मणिपुर के एक ही जिले में मिले 5457 'घुसपैठिए', सीएम एन बीरेन सिंह बोले- वापस भेजने की प्रक्रिया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget