एक्सप्लोरर

राम रहीम के डेरे के अस्पताल की मुश्किलें बढ़ीं, गैर कानूनी गर्भपात का आरोप

हरियाणा के डीसी प्रभजोत सिंह ने कहा है कि उन्हें कुछ मामलों के बारे में जानकारी हाथ लगी है जिनमें कानून में बताए गए तरीकों का पालन किए बिना ही गर्भपात को अंजाम दिया गया है जो बहुत बड़ी लापरवाही है.

सिरसा: बलात्कारी बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम और उनके डेरे की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताज़ा मामला डेरे के अंदर के अस्पताल से जुड़ा हुआ है. डेरे के अस्पताल पर आरोप है कि यहां कई मामलों में ग़लत तरीके से गर्भपात को अंजाम दिया गया. कुछ दिनों पहले तलाशी के दौरान हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि डेरे के अंदर के अस्पताल शाह शतनाम सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में साल 2015 से लेकर अबतक कम से कम 5 से 6 केस ऐसे पाए गए हैं जिनमें गर्भपात करने के लिए कानून का पालन नही किया गया. हरियाणा के डीसी प्रभजोत सिंह ने कहा है कि उन्हें कुछ मामलों के बारे में जानकारी हाथ लगी है जिनमें कानून में बताए गए तरीकों का पालन किए बिना ही गर्भपात को अंजाम दिया गया है जो बहुत बड़ी लापरवाही है. डीसी का कहना है कि अभी आगे की जांच अभी चल रही है. हालांकि, अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने अपने सूत्रों के हवाले दावा किया है कि 2015 का बाद से कई मामलों में इस तरह की लापरवाही बरती गई है जिनमें गर्भपात के पहले किसी भी तरह की जांच पड़ताल नहीं की गई और एक ही मामले में गर्भपात से पहले और बाद में अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स भी बनाई गई. फिलहाल अस्पताल प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और अगर अस्पताल के डॉक्टर इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 3 साल तक जेल की सजा हो सकती है. अगर गलत दस्तावेज बनाने के भी दोषी पाए जाते हैं तो 6 से 7 साल तक की जेल हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget