एक्सप्लोरर

आधार लिंक नहीं करवाया तो UIDAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का सिम कार्ड हुआ बंद

सुप्रीम कोर्ट ने सिम कार्ड को आधार लिंक कराने के लिए 31 मार्च 2018 तक की तारीख तय की है. इस तारीख से पहले कोई भी टेलीकॉम कंपनी किसी का भी सिम कार्ड नहीं बंद कर सकती हैं

कर्नाटक: बैंगलोर में एक टेलीकॉम कंपनी ने एक शख्स का सिम कार्ड आधार से लिंक नहीं होने की वजह से बंद कर दिया है. खास बात ये है जिस व्यक्ति का सिम कार्ड बंद किया गया है वो आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआडीएआई) का प्रोजेक्ट मैनेजर है. प्रोजेक्ट मैनेजर प्रभाकर एचएल कर्नाटक में सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस में काम करते हैं.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सिम कार्ड को आधार लिंक कराने के लिए 31 मार्च 2018 तक की तारीख तय की है. इस तारीख से पहले तक कोई भी टेलीकॉम कंपनी किसी का भी सिम कार्ड नहीं बंद कर सकती है.  प्रभाकर ने कहा कि एक टेलीकॉम कंपनी ने मेरा सिम कार्ड आधार से लिंक नही होने की वजह से बंद कर दिया हैं. हालांकि प्रभाकर ने सिम कार्ड कंपनी को बताया था कि उन्होंने ओटीपी ऑथेंटिकेशन के जरिए अपना सिम कार्ड आधार से लिंक करा लिया है, लेकिन कंपनी ने कहा कि कनेक्शन चालू रखने के लिए फिंगरप्रिंट और एक प्रमाणपत्र देना जरुरी है. हालांकि आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई की वेबसाइट पर लिखा है कि ग्राहक ओटीपी ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी सिम लिंक करा सकते हैं इसके लिए फिंगरप्रिंट या कोई अलग से पहचान पत्र देने की जरुरत नहीं है.

प्रभाकर ने कहा, "सोमवार से ही मेरा सिम काम करना बंद कर दिया था और मुझे ये नहीं पता था कि ऐसा क्यों हो रहा है. जब मैंने कस्टमर केयर को कॉल किया तो उन्होंने कहा कि पहले मुझे अपने सिम को आधार से लिंक करने के लिए फिंगरप्रिंट देना होगा, उसके बाद ही सिम चालू हो पाएगा. मैंने सिम कंपनी से कहा कि मैंने अपना सिम कार्ड ओटीपी ऑथेंटिकेशन के जरिए लिंक करा लिया है और मुझे इसका नियम पता है."

प्रोजेक्टर मैनेजर ने कहा कि ये कितनी हैरानी की बात है कि मेरा ही डिवीजन लोगों को पहचान पत्र देता है और सिम कार्ड कंपनी मुझे ही बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा है.

हालांकि, टेलाकॉम कंपनी ने बताया कि वे किसी भी सिम कार्ड को आधार से लिंक नहीं होने की वजह से बंद नही कर रहे हैं. पिछले साल ही जब सरकार ने ये आदेश जारी किया था कि सिम कार्ड को आधार से लिंक कराना होगा तब से टेलीकॉम कंपनियां लगातार मैसेज और कॉल कर के ग्राहकों से सिम कार्ड को आधार लिंक कराने की मांग कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget