एक्सप्लोरर

Telangana YS Sharmila: YSRTP और TRS कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, तेलंगाना पुलिस की हिरासत में आंध्र के सीएम जगनमोहन रेड्डी की बहन, जानें क्या है पूरा विवाद

YSRTP VS TRS: वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का गठन वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने 8 जुलाई 2021 को की थी. वाईएस शर्मिला तेलंगाना में टीआरएस के वर्चस्व को तोड़ने के लिए पदयात्रा कर रही हैं.

YS Sharmila Detained: तेलंगाना में टीआरएस (TRS) और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) के बीच तकरार बढ़ गई है. सोमवार को वाईएसआर तेलंगाना पार्टी और टीआरएस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा के बाद तेलंगाना पुलिस ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) की बहन वाईएस शर्मिला (YS Sharmila) को हिरासत में ले लिया.

टीआरएस कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद, वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को तेलंगाना के वारंगल में पदयात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया. वाईएस शर्मिला और के चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़े के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की. पुलिस वाईएस शर्मिला को हिरासत में लेकर हैदराबाद ले गई. इससे पहले कथित रूप से टीआरएस समर्थकों ने वाईएस शर्मिला के काफिले में शामिल पार्टी की प्रचार बस में आग लगाने की कोशिश की.

ये घटना वारंगल जिले के चेन्नाराओपेटा मंडल के लिंगागिरी गांव के पास हुई. पुलिस का कहना है कि बस में आग लगाने की कोशिश करने वाले लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक बस में आगजनी की घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. 

लोकप्रियता से डर गए हैं केसीआर, वाईएस शर्मिला ने हिरासत को बताया ग़लत 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने खुद को हिरासत में लिए जाने को ग़लत करार दिया है. शर्मिला ने कहा कि पुलिस उन्हें हिरासत में क्यों ले रही है, उनकी समझ से परे है. उन्होंने इन सबके लिए टीआरएस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उनकी बस में आग लगाने की कोशिश की, उन लोगों को पुलिस नहीं पकड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत उनके बस में आग लगाने की कोशिश की. वाईएस शर्मिला ने दावा किया कि टीआरएस सरकार उनकी पदयात्रा को कानून व्यवस्था के नाम पर खत्म करना चाहती है. वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कहना है कि उनके कई नेताओं की कारों को नुकसान पहुंचाया गया है. वाईएस शर्मिला अपनी  प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा के दौरान  इसी बस में आराम करती थीं.

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रमुख वाईएस शर्मिला बीते 223 दिनों से तेलंगाना में पदयात्रा कर रही हैं. उनका कहना है कि इस पदयात्रा की राज्य की जनता का उनकी पार्टी से जुड़ाव बढ़ रहा है. वाईएस शर्मिला ने दावा किया है कि उनकी पार्टी शंतिपूर्ण पदयात्रा के जरिए टीआरएस सरकार की असलियत जनता के सामने उजागर कर रही है. इसे तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव झेल नहीं पा रहे हैं. मुख्यमंत्री केसीआर को उनकी लोकप्रियता खटक रही है, इसलिए वे किसी भी तरह का हथकंडा अपनाकर पदयात्रा में बाधा पैदा कर रहे हैं. शर्मिला ने कुछ पुलिस अधिकारियों पर सत्ताधारी पार्टी का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया है.

हालांकि टीआरएस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वाईएस शर्मिला ने टीआरएस विधायक पी. सुदर्शन रेड्डी के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था. वाईएस शर्मिला की प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा अब तक 3500 किमी की दूरी तय कर चुकी है. इस दौरान वे तेलंगाना के 1863 गांवों में घूम चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Telangana: 'केंद्र में 2024 में केसीआर आएंगे, आयकर छापे पड़ने बंद हो जाएंगे', तेलंगाना के श्रम मंत्री सी मल्ला रेड्डी

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget