एक्सप्लोरर

Telangana Tunnel Collapse: 18 दिनों से सुरंग में फंसे हैं सात मजदूर, तलाश में जुटे बचावकर्मी

मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित कैमरे से लैस एक रोबोट के साथ सुरंग में प्रवेश किया. इसके अलावा 110 बचावकर्मी भी तैनात किए गए.

तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की आंशिक रूप से ध्वस्त सुरंग में फंसे सात लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान बुधवार (12 मार्च, 2025) को 19वें दिन भी जारी है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए नए प्रयास के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), सरकारी खनन कंपनी ‘सिंगरेनी कोलियरीज’, खनिकों और अन्य एजेंसियों के कर्मी बुधवार सुबह उपकरण लेकर सुंरग में घुसे.

हैदराबाद की रोबोटिक्स कंपनी की एक टीम ने मंगलवार (11 मार्च, 2025) सुबह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित कैमरे से लैस एक रोबोट के साथ सुरंग में प्रवेश किया. इसके अलावा 110 बचावकर्मी भी तैनात किए गए.

बचावकर्मियों के वास्ते जोखिम को कम करने के लिए तेलंगाना सरकार ने रोबोट के उपयोग को बढ़ाने का निर्णय लिया है, क्योंकि सुरंग के अंदर पानी और कीचड़ होने के कारण बड़ी चुनौती पेश आ रही है.

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों को सुझाव दिया कि यदि जरूरी हो तो सुरंग के अंदर रोबोट का उपयोग किया जाए, ताकि बचाव कर्मियों को किसी भी खतरे से बचाया जा सके. उन्होंने दो मार्च को सुरंग का दौरा किया था.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लापता व्यक्तियों का पता लगाने के प्रयासों के तहत बचाव कर्मियों ने एक बार फिर दुर्घटना स्थल पर मानव अवशेष खोजी कुत्तों (एचआरडीडी) को तैनात किया है.

तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे राज्य के विशेष मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन) अरविंद कुमार ने मंगलवार को बचाव कार्य में शामिल विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

बचाव दल मानव अवशेष खोजी कुत्तों और राडार सर्वेक्षणों द्वारा पहचाने गए विशिष्ट स्थानों पर काम कर रहे हैं और खोज अभियान जारी है.

हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (जीपीआर) सर्वेक्षणों के आधार पर बचाव कर्मी संदिग्ध स्थानों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

इस खोज में केरल पुलिस के मानव अवशेष खोजी कुत्तों (एचआरडीडी) की भी मदद ली गई. नौ मार्च को बचाव कर्मियों ने सुरंग निर्माण कार्य में लगी एक विदेशी कंपनी में काम करने वाले टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) संचालक गुरप्रीत सिंह का शव बरामद किया था.

शव को वाहन से पंजाब में उनके पैतृक स्थान भेजा गया. तेलंगाना सरकार ने उनके परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है.

एसएलबीसी परियोजना सुरंग में 22 फरवरी को हुए हादसे में इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग फंस गए थे. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारतीय सेना, नौसेना और अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञ उन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

 

यह भी पढ़ेंः-
'महिला थाने में छात्र नेता के साथ शारीरिक उत्पीड़न...', कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- रिपोर्ट दाखिल करें आईजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget