Telangana Incidence: मंत्री जी की सुरक्षा में खड़ा था IPS अधिकारी, कुचलते हुए निकल गया काफिला
Telangana IPS Officer Accident: इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक गाड़ी आईपीएस अधिकारी पारितोष पंकज को टक्कर मारकर निकल जाती है.

Minister Convey Hit IPS Officer: तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उस समय मामूली रूप से घायल हो गए, जब एक मंत्री के काफिले में एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. ये आईपीएस ऑफिसर बंदोबस्त ड्यूटी पर थे. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार (12 मार्च) की दी.
उन्होंने बताया कि परितोष पंकज भद्राचलम के सहायक पुलिस अधीक्षक हैं. वो मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की शहर में यात्रा के दौरान बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात थे. ये घटना उस वक्त हुई जब एक राज्य मंत्री के काफिले की एक कार उन्हें पीछे से टक्कर मार देती है, जिसके बाद वो गिर गए. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
परितोष पंकज हुए घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद पारितोष पंकज को तुरंत एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया. उन्होंने कहा कि घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं. अधिकारी ने कहा, "वह ठीक हैं. उनकी बायीं आंख के पास छोटा सा फ्रैक्चर था और उनकी सर्जरी की गई. वह अब ठीक हैं. वह हैदराबाद के अस्पताल में हैं."
VIDEO | IPS Paritosh Pankaj, who is posted as ASP Bhadradri Kothagudem district, #Telangana, was hit by a convoy vehicle during the visit of the minister Sridhar Babu. He is under treatment.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2024
(Source: Third Party) pic.twitter.com/KuK8JCzn5L
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने आधिकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसे शेयर भी किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कार की टक्कर लगने के बाद पारितोष पंकज अचानक से नीचे गिर जाते हैं, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ें: जैसलमेर में आग का गोला बनकर गिरा IAF का तेजस एयरक्राफ्ट, पायलट ने कूदकर बचाई जान






















