एक्सप्लोरर

कांचा गाचीबोवली भूमि मुद्दा: AI से तैयार ‘फर्जी’ सामग्री के खिलाफ कोर्ट जाएगी तेलंगाना सरकार

तेलंगाना सरकार द्वारा कांचा गाचीबोवली में 400 एकड़ भूमि को आईटी अवसंरचना के लिए विकसित करने की योजना का हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ ने विरोध किया है.

तेलंगाना सरकार ने सोमवार (7 अप्रैल, 2025) को हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर कांचा गाचीबोवली में 400 एकड़ भूमि के मुद्दे पर कथित रूप से झूठा विमर्श फैलाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से तैयार सामग्री के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कथित तौर पर झूठे विमर्शों पर गंभीरता से संज्ञान लेने के बाद यह याचिका दायर की गई. याचिका के मुताबिक ये फर्जी विमर्श हैदराबाद विश्वविद्यालय से सटी 400 एकड़ जमीन पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अवसंरचना विकसित करने के सरकार के कदम में बाधा डाल रहे हैं.

उन्होंने पांच अप्रैल को अधिकारियों को हैदराबाद विश्वविद्यालय की भूमि पर कथित अतिक्रमण के संबंध में “भ्रामक” एआई सामग्री के निर्माण की जांच के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया था.

तेलंगाना सरकार द्वारा कांचा गाचीबोवली में 400 एकड़ भूमि को आईटी अवसंरचना के लिए विकसित करने की योजना का हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ ने विरोध किया है. इस मामले की सुनवाई अब तेलंगाना उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में चल रही है.

आंदोलनकारी छात्रों का दावा है कि 400 एकड़ जमीन विश्वविद्यालय की है जबकि राज्य सरकार का कहना है कि यह जमीन उसकी है. मुख्यमंत्री ने पांच अप्रैल को अधिकारियों को हैदराबाद विश्वविद्यालय से सटी 400 एकड़ भूमि के संबंध में भ्रामक सामग्री को रोकने के लिए साइबर अपराध विभाग को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रेड्डी को बताया कि मोरों के रोने की आवाज के साथ कथित तौर पर फर्जी ऑडियो क्लिप बनाई गई थी और फर्जी तस्वीरें और वीडियो में घटनास्थल पर हिरणों को घायल अवस्था में तथा बुलडोजर से बचते हुए दिखाया गया था.

तेलंगाना में पार्टी मामलों की एआईसीसी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने इस मुद्दे पर विचार करने के लिए रविवार को विश्वविद्यालय के छात्रों और नागरिक संस्थाओं के साथ बैठक की.

हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ ने नटराजन से आग्रह किया था कि वे (छात्र)संघ को, विशेषज्ञ संकाय और शोधकर्ताओं के साथ मिलकर कांचा गाचीबोवली की भूमि पर क्षति आकलन सर्वेक्षण करने और जैव विविधता आंकड़ा एकत्र करने की अनुमति देने के लिए कदम उठाएं.

 

यह भी पढ़ें:-
कांग्रेस के पास लुटियंस दिल्ली में सबसे ज्यादा बंगले, जानें बीजेपी को कितने अलॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget