एक्सप्लोरर

60 Sarpanches Died: 'ग्राम पंचायतों को नहीं मिला पैसा, 60 सरपंचों ने की खुदकुशी', तेलंगाना कांग्रेस का KCR पर आरोप

60 Sarpanches Died In Telangana: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरपंचों को अपना पुराना गौरव तभी मिलेगा जब बीआरएस की हार होगी और केसीआर को सत्ता नहीं मिलेगी.

Telangana 60 Sarpanches Died: कांग्रेस ने तेलंगाना में सोमवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है. कांग्रेस ने ऐसा दावा किया कि भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सुप्रीमो ने सरपंच प्रणाली को कमजोर कर दिया है. राज्य में करीब 60 सरपंचों ने आत्महत्या कर ली है क्योंकि राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों को उनका धन जारी नहीं किया है. 

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरपंचों को अपना पुराना गौरव तभी मिलेगा जब बीआरएस की हार होगी और केसीआर को सत्ता नहीं मिलेगी. राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा आयोजित एक विरोध सभा में बोलते हुए, रेड्डी ने कहा, "एक सरपंच को गांव के पहले नागरिक के रूप में सम्मान दिया जाता है. तेलंगाना में कम से कम 60 सरपंचों ने आत्महत्या दबाव में आकर की है. राज्य सरकार द्वारा धन जारी नहीं करने की वजह से." 

35,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी

रेड्डी ने सरपंचों की दुर्दशा के बारे में कहा कि केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य में पंचायतों से संबंधित 35,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है. 15वें वित्त आयोग द्वारा आवंटित धन जो सरपंचों के खातों में जमा किया गया था, राज्य सरकार द्वारा डायवर्ट किया गया है.

रेड्डी ने बताया कि कुछ जनप्रतिनिधियों ने ब्याज पर उधार लेकर अपने-अपने गांवों के विकास के लिए अपना पैसा खर्च किया है. आरोप लगाते हुए कहा, "चूंकि सरपंचों को दो या तीन साल बाद भी धन नहीं मिल रहा है, उनमें से कुछ ने अपने जीवन को समाप्त करने का चरम कदम उठाया जबकि कुछ ने अपनी पत्नियों के मंगलसूत्र को गिरवी रख दिया है. ताकि ठेकेदारों को भुगतान कर सके. "

मुख्यमंत्री ने नहीं दी धरने की अनुमति

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पुलिस को सरपंचों के साथ एकजुटता दिखाने वाले धरने की अनुमति नहीं देने के निर्देश जारी कर पार्टी के लिए बाधाएं पैदा करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, "हम उच्च न्यायालय की अनुमति से आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कई सरपंचों ने हमारे धरने का समर्थन किया है."

रेड्डी ने मांग की है कि ग्राम पंचायतों के लिए बकाया राशि तुरंत जारी की जानी चाहिए और अब तक मरने वाले हर सरपंच के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें: विदेशी विश्वविद्यालयों के भारत में कैंपस खोलने का फैसला कितना सही और इसका क्या फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget