एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: कांग्रेस का BRS-बीजेपी पर तंज, सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट किया दोनों पार्ट‍ियों का 'वेड‍िंग कार्ड'

Telangana Election 2023: कांग्रेस ने चुनावों के मद्देनजर BRS-BJP में अनोखे गठबंधन को लेकर सोशल मीड‍िया पर मखौल उड़ाया. पार्टी ने दोनों के बीच शादी होने का प्रतीकात्‍मक 'वेड‍िंग कार्ड'  शेयर किया.

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारतीय राष्‍ट्र सम‍िति (BRS) पर पूरी तरह से हमलावार है. सत्‍तारूढ़ दल बीआरएस पर कांग्रेस (Congress) ने अब अनोखे तरीके से तंज कसा और उसको बीजेपी (BJP) की 'बी' टीम के रूप में दर्शाने का प्रयास किया है.

तेलंगाना कांग्रेस के आध‍िकार‍िक ट्विटर हैंडल (अब X) पर दोनों की शादी का न‍िमंत्रण कार्ड पोस्‍ट कर मखौल उड़ाया है. तेलंगाना कांग्रेस ने पोस्‍ट में कैप्‍शन ल‍िखते हुए ल‍िखा है- #BRSLovesBJP
   
सोशल मीड‍िया पर बीआरएस का मजाक उड़ाने वाली इस पोस्‍ट में कांग्रेस ने शादी का निमंत्रण पत्र शेयर करते हुए लिखा है- 'बीआरएस ने बीजेपी से शादी की है.'

'शादी के कार्ड में बीआरस-बीजेपी पार्टी के रंगों को म‍िश्रण'

शादी के इस प्रतीकात्‍मक कार्ड को कांग्रेस ने कुछ इस तरह से ड‍िजाइन करवाया है, ज‍िसमें बीआरएस और बीजेपी के झंडों के रंगों का म‍िश्रण नजर आए. इसमें केसीआर की पार्टी बीआरएस के गुलाबी रंग और बीजेपी के केसरिया रंग का मिश्रण द‍िखाया गया है. 

'खरगे का दावा-पांचों राज्‍यों में जीतेगी कांग्रेस पार्टी' 

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी लगातार बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर लगातार न‍िशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा था कि पांच राज्यों में चुनाव की तैयारियां सही चल रही हैं. हमें पूरा भरोसा है कि पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी. बीजेपी के लिए सत्ता विरोधी लहर है. लोग महंगाई और बेरोजगारी से नाराज हैं. बीजेपी अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है.

नामांकन दाख‍िल करने की आख‍िरी तारीख 10 नवंबर

तेलंगाना व‍िधानसभा की 119 सीटों पर एक ही चरण में 30 नवंबर 2023 को वोट डाले जाएंगे. यहां सत्तारूढ़ बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. तेलंगाना में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंत‍िम तारीख 10 नवंबर है. इन सभी सीटों पर चुनावी नतीजे बाकी चार राज्‍यों के साथ ही 3 दिसंबर को आएंगे.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में बीजेपी को झटका, पूर्व विधायक राज गोपाल रेड्डी थामेंगे कांग्रेस का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget