एक्सप्लोरर

गुजरात: रूपाणी ने उत्तर भारतीयों को कहा 'प्रवासी', तेजस्वी बोले- माफी मांगे सीएम

साबरकांठा में 28 सितंबर को नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया. इस मामले में बिहार के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद से उत्तर भारतीयों के खिलाफ नफरत वाले मैसेज वायरल होने लगे. इसके बाद उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए.

नई दिल्ली: गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले और पलायन का मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है. बीजेपुी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर हमला बोला है. रूपाणी ने अपने ट्वीट में उत्तर भारतीयों को प्रवासी कहकर संबोधित किया था. तेजस्वी ने विरोध दर्ज कराते हुए माफी की मांग की है.

क्या लिखा तेजस्वी ने? तेजस्वी यादव ने लिखा, 'मिस्टर सीएम, क्या आपने अपना होश खो दिया है? साथी भारतियों को प्रवासी कहने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? या फिर आप कहना चाहते हैं कि एक प्रवासी उत्तर प्रदेश से चुनाव जीतकर भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है? हम आपसे फौरन माफी की मांद करते हैं. आरएसएस के गुंडों को देश नहीं तोड़ने दे सकते.''

रूपाणी ने क्या कहा था? रूपाणी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए लिखा, ''कांग्रेस पहले प्रवासियों के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाती है. कांग्रेस अध्यक्ष इस हिंसा की निंदा करते हैं. क्या कांग्रेस अध्यक्ष को बिल्कुल शर्म नहीं है?''

रूपाणी ने लिखा, ''अगर कांग्रेस अध्यक्ष गुजरात में हिंसा के खिलाफ हैं तो उन्हें अपने सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने प्रवासियों के खिलाफ हिंसा भड़काई. ट्वीट करना कोई समाधान नहीं है, कार्रवाई करना है. लेकिन क्या वो एक्शन लेंगे?

कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर लग रहे हैं आरोप सत्तारूढ़ बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने राज्य में डर का माहौल पैदा किया है और यही वजह है कि गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया जा रहा है. जबकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के राज में कंपनियां बंद हो रही है. इसलिए मजदूरों को डराया जा रहा है और वो गुजरात छोड़ने को मजबूर हैं.

हाल ही में बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी बने अल्पेश ठाकोर ने कहा कि बीजेपी बदनाम कर रही है. यह कहते हुए ठाकोर रो पड़े. उन्होंने कहा, ''अगर मैंने गलत किया है तो सरकार मुझे जेल में डाल दे लेकिन बदनाम न करे.'' बीजेपी का कहना है कि अल्पेश ठाकोर के संगठन 'गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना' ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को धमकाया और डर पैदा किया.

क्यों हो रहे हैं परप्रांतियों पर हमले? गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों और वहां के स्थानीय लोगों के बीच 28 सितंबर की एक घटना तनाव की वजह बनी. साबरकांठा में 28 सितंबर को 14 महीने बच्ची के बलात्कार का मामला सामने आया. इस मामले में बिहार के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद से उत्तर भारतीयों के खिलाफ नफरत वाले मैसेज वायरल होने लगे. इसके बाद उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए. गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद में हमले हुए. इसके बाद कई उत्तर भारतीय मजदूरों ने गुजरात से पलायन करना शुरु कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटे हाथ-पैर, क्षतिग्रस्त पसलियां, कुल 51 जख्म और सिगरेट से जलाए निशान... डेढ़ साल के मासूम अरशिद की दर्दनाक मौत
टूटे हाथ-पैर, क्षतिग्रस्त पसलियां, कुल 51 जख्म और सिगरेट से जलाए निशान... डेढ़ साल के मासूम अरशिद की दर्दनाक मौत
कर्नाटक के वाल्मीकि कॉरपोरेशन घोटाले में CBI की चार्जशीट, पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र समेत 30 लोगों पर शिकंजा
कर्नाटक के वाल्मीकि कॉरपोरेशन घोटाले में CBI की चार्जशीट, पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र समेत 30 लोगों पर शिकंजा
मालदा प्री-पोल बवाल केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, 31 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
मालदा प्री-पोल बवाल केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, 31 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
कर्नाटक में डीके शिवकुमार की सत्ता का दौर कल से शुरू, 12 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की ले सकते हैं शपथ
कर्नाटक में डीके शिवकुमार की सत्ता का दौर कल से शुरू, 12 मंत्रियों संग CM पद की ले सकते हैं शपथ

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
Embed widget