एक्सप्लोरर

तेजस्वी बोले- CM बताए बजट में राज्य को क्या मिला, राबड़ी ने नीतीश के दिल्ली में चुनाव-प्रचार पर ली चुटकी

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला हैउन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यह लोगों को बताएं कि बजट से राज्य को कुछ क्यों नहीं मिला है

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे. यहां चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद बिहार पहुंचे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर करारा हमला बोला है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में विकास नहीं करने वाली नीतीश सरकार किस मुंह से दिल्ली में वोट मांगने गई थी. नीतीश के दिल्ली में चुनाव प्रचार पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी चुटकी ली. उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार के एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा, ''नीतीश कुमार ने खूब मनोरंजन किया."

बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने साथ ही कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट से बिहार को कुछ नहीं मिला है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट की सराहना की है लेकिन वह ये बताएं कि इससे बिहार को क्या मिला है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से पूछा कि आखिर बजट में बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे का एलान क्यों नहीं किया गया. तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट में बिहार को कुछ नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि न कोई शुगर मिल या अन्य कोई कारखाना या विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट में इस बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है.

आरजेडी नेता ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि वह कब राज्य से पयालन रोकेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में जेडीयू-बीजेपी के सत्ता में आते ही पलायन काफी बढ़ गया. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार किस हक से पूर्वांचल के लोगों से दिल्ली में वोट मांग रहे थे.

डंडे की नहीं कलम की बात हो- तेजस्वी यादव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर डंडे मारने वाले बयान भी तेजस्वी यादव ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ''चुनाव परिणाम का लोगों को इंतजार करना चाहिए. झारखंड में सब को पता है कि डंडा किस पर पड़ा है. लोग हरियाणा चुनाव में भी इसी तरह कह रहे थे लेकिन जब परिणाम आया तो रिजल्ट कुछ और हुआ. इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए. लाठी-डंडा की बात नहीं बल्कि कलम की बात करनी चाहिए.''

पटना सफाई कर्मियों के हड़ताल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को इन लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि 'स्वच्छ भारत अभियान' केवल फोटो खिंचवाने का कार्यकम है. आरजेडी नेता ने कहा कि यह लोग सिर्फ फ़ोटो खिंचवाने चले जाते हैं जबकि हकीकत यह है कि पटना का कोई गली-मुहहला नहीं है जहां गंदगी नहीं है.

यह भी पढ़ें-

हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल, कहा-संकटमोचक देश के सभी संकट हर लें यही मेरी प्रार्थना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'रायता और फैला दिया...', SIR को लेकर पवन खेड़ा ने ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज
'रायता और फैला दिया...', SIR को लेकर पवन खेड़ा ने ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर गुलाम नबी आजाद का चौंकाने वाला बयान, 'विपक्ष की मांग सही'
CEC ज्ञानेश कुमार पर गुलाम नबी आजाद का चौंकाने वाला बयान, 'विपक्ष की मांग सही'
एशियाई खेलों में भारत का जलवा, PM मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई
एशियाई खेलों में भारत का जलवा, PM मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा...
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
Embed widget