एक्सप्लोरर

VIDEO: लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट की INS विक्रमादित्य पर लैंडिंग

लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए) की INS विक्रमादित्य पर लैंडिंग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय लड़ाकू विमान विकास कार्यक्रम के इतिहास में आईएनएस विक्रमादित्य पर विमान का सफलतापूर्वक उतरना महत्वपूर्ण अध्याय है.

नई दिल्ली: समंदर की सुरक्षा में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिसने एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात होने वाले लड़ाकू विमान तैयार कर लिया है. शनिवार को एचएएल द्वारा तैयार स्वदेशी फाइटर जेट, एलसीए (नेवी) ने अरब सागर में आईएनएस विक्रमादित्य पर पहली बार सफलता पूर्वक लैंडिग की.

हिंदुस्तान एरोनोटिक लिमिटेड‌ यानी एचएएल, डीआरडीओ और एरोनोटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट का नेवल-वर्जन, एलएसीए (नेवी) तैयार कर लिया है. भारतीय नौसेना के मुताबिक, शनिवार सुबह 11.05 बजे एलसीए-नेवी ने विमानवाहक युद्धपोत, आईएनएस विक्रमादित्य पर 'अरेस्टड-लैंडिंग' की. नौसेना के कमाडोर जयदीप माओलंकर ने विक्रमादित्य पर ये लैंडिंग की जो इनदिनों अरब सागर में ऑपरेशन्ल-तैनाती पर है. ये खबर ऐसे समय में आई है जब चीन और पाकिस्तान की नौसेनाएं अरब सागर में साझा युद्धभ्यास, 'गार्जियन-सी 2020' कर रही हैं. दरअसल, समंदर के बीच विमानवाहक युद्धपोत पर लैंडिंग बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है, क्योंकि उसका रनवे काफी छोटा होता है. ऐसे में फाइटर जेट को लैंड कराने के लिए उसे लैंडिंग-डेक पर लगी एक खास स्टील की रोप को विमान के नीचे लगे हुक में फंसाकर रोका जाता है ('अरेस्टेड लैंडिंग'). लेकिन लैंडिंग के वक्त लड़ाकू विमान की स्पीड उतनी ही तेज होती है जितनी टेक-ऑफ के वक्त. ये इसलिए ऐसा होता है ताकि अगर अरेस्टेड लैंडिंग ना हो सके तो पायलट अपने फाइटर जेट को उसी स्पीड से लैंडिंग डेक से टेक ऑफ कर सके और विमान समंदर में ना जा गिरे. शनिवार की लैंडिंग से पहले एलसीए-नेवी ने गोवा स्थित नौसेना के एयरबेस‌ पर काफी अभ्यास किया था जहां पर विमान-वाहक युद्धपोत की तर्ज पर एक लैंडिंग-डेक है. माना जा रहा है कि अब एचएएल इस एलसीए-नेवी का प्रोडेक्शन शुरू कर देगा क्योंकि स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत, विक्रांत जल्द ही बनकर तैयार होने वाले है. उसपर तैनात करने के लिए ही नौसेना को एलसीए-नेवी की सख्त जरूरत है. फिलहाल, विक्रमादित्य पर मिग-29के फाइटर जेट्स तैनात हैं जो भारत ने वर्ष 2013 में रूस से खरीदे थे. यह भी पढ़ें-

आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे बोले- संसद चाहेगी तो PoK को वापस लेने के लिए आर्मी करेगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget